UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
Santosh Kumar | July 8, 2026 | 12:07 PM IST | 2 mins read
सरकारी स्कूलों में दाखिला 12.75 करोड़ से घटकर 11.89 करोड़ हो गया, जबकि निजी बिना सरकारी सहायता वाले मान्यता प्राप्त स्कूलों में यह 9 करोड़ से बढ़कर 9.89 करोड़ हो गया।
नई दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई, जबकि इसी अवधि के दौरान निजी बिना सरकारी सहायता वाले मान्यता प्राप्त स्कूलों में छात्रों की संख्या 88 लाख से अधिक बढ़ गई। 'यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस' (यूडीआईएसई) 2025-26 की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।
यूडीआईएसई शिक्षा क्षेत्र के लिए केंद्र का आधिकारिक डिजिटल डेटाबेस है। शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित यह डेटाबेस स्कूल अवसंरचना, छात्रों के दाखिले और शिक्षकों से जुड़े आंकड़ों की 'रियल-टाइम' जानकारी इकट्ठा करता है।
UDISE Report: सरकारी स्कूलों में दाखिले घटकर 11.89 करोड़
शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, 2025-26 में बुनियादी से लेकर माध्यमिक स्तर तक कुल दाखिला 24.72 करोड़ था, जबकि 2023-24 में यह 24.80 करोड़ था - यानी इसमें लगभग 8.26 लाख की कमी आई।
लेकिन सरकारी स्कूलों में दाखिला 12.75 करोड़ से घटकर 11.89 करोड़ हो गया, जबकि निजी बिना सरकारी सहायता वाले मान्यता प्राप्त स्कूलों में यह 9 करोड़ से बढ़कर 9.89 करोड़ हो गया।
UDISE+ Report: जीरो नामांकन व एकल-शिक्षक वाले स्कूल
स्कूलों की संख्या थोड़ी घटकर 14.72 लाख से 14.67 लाख हो गई, लेकिन शिक्षकों की संख्या 98.08 लाख से बढ़कर 1.03 करोड़ (1,02,73,020) हो गई, जिससे कुल छात्र-शिक्षक अनुपात 25 से बेहतर होकर 24 हो गया।
शून्य दाखिला वाले स्कूलों की संख्या 12,954 से घटकर 5,663 हो गई, जबकि एक शिक्षक वाले स्कूलों की संख्या 1.11 लाख से घटकर 1.01 लाख हो गई। वर्ष 2025-26 में छात्रों के स्कूल में बने रहने की दर में बदलाव देखा गया है।
'मिडिल' स्तर पर यह दर 82.8 प्रतिशत (2024-25) से बढ़कर 83.7 प्रतिशत (2025-26) और माध्यमिक स्तर पर 47.2 प्रतिशत (2024-25) से बढ़कर 51.9 प्रतिशत (2025-26) हो गई है।
Education Report: कंप्यूटर व इंटरनेट सुविधा वाले स्कूलों के आंकड़े
यूडीआईएसई की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023-24 की तुलना में 2025-26 में स्कूलों में डिजिटल सुविधाओं में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। 2023-24 में 57.2% स्कूलों में कंप्यूटर की सुविधा उपलब्ध थी, जो 2025-26 में बढ़कर 69.9% हो गई।
साथ ही, इंटरनेट सुविधा वाले स्कूलों का प्रतिशत 53.9% से बढ़कर 67.4% हो गया। इससे साफ है कि पिछले दो सालों में स्कूलों में कंप्यूटर और इंटरनेट जैसी सुविधाओं का विस्तार हुआ है, जिससे छात्रों को डिजिटल शिक्षा का लाभ मिल रहा है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम