शिक्षा मंत्रालय ने तेजपुर विश्वविद्यालय के कुलपति को विरोध प्रदर्शनों के बीच छुट्टी पर भेजा, जांच समिति गठित
Press Trust of India | January 1, 2026 | 07:25 PM IST | 2 mins read
मंत्रालय ने आईआईटी, गुवाहाटी के डिजाइन विभाग के अमरेंद्र कुमार दास को तेजपुर विश्वविद्यालय का कार्यवाहक कुलपति नियुक्त किया है।
नई दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय ने छात्रों और शिक्षकों द्वारा पिछले तीन महीने से जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच तेजपुर विश्वविद्यालय के कुलपति शंभूनाथ सिंह को छुट्टी पर जाने का आदेश दिया है और उनके खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए एक समिति गठित करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विश्वविद्यालय में सितंबर के मध्य से ही सिंह द्वारा कथित तौर पर की गई अनियमितताओं के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को अपने आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर 24 घंटे की भूख हड़ताल की।
शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने कहा, ‘‘मौजूदा स्थिति से संबंधित सभी मामलों की जांच के लिए 3 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है, कुलपति तत्काल अवकाश पर चले जाएंगे तथा जांच पूरी होने तक अवकाश पर बने रहेंगे।’’
Tezpur University: 3 सदस्यीय जांच समिति का गठन
जांच समिति को 3 महीने के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। इस समिति की अध्यक्षता मणिपुर विश्वविद्यालय के कुलपति एन. लोकेंद्र सिंह करेंगे। समिति के अन्य दो सदस्य नगालैंड विश्वविद्यालय के कुलपति जगदीश कुमार पटनायक और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के सचिव मनीष आर. जोशी हैं।
इस बीच, मंत्रालय ने आईआईटी, गुवाहाटी के डिजाइन विभाग के अमरेंद्र कुमार दास को तेजपुर विश्वविद्यालय का कार्यवाहक कुलपति नियुक्त किया है। असम के तेजपुर विश्वविद्यालय में सितंबर के मध्य से ही तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
Also read आईआईटी दिल्ली के 2000 बैच ने संस्थान को रिकॉर्ड ₹70 करोड़ से अधिक का डोनेशन देने की घोषणा की
छात्र कुलपति, विश्वविद्यालय पर लगा रहे आरोप
छात्र कुलपति और विश्वविद्यालय अधिकारियों पर मशहूर गायक जुबिन गर्ग के निधन पर राज्य के शोक के बीच भी उन्हें उचित सम्मान न देने का आरोप लगा रहे हैं। वित्तीय अनियमितताओं के अलावा, छात्र सिंह के प्रशासन के दौरान परिसर में कथित तौर पर पेड़ों की कटाई और पारिस्थितिक तंत्र को नुकसान पहुंचाने का भी विरोध कर रहे हैं।
22 सितंबर को विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ तीखी बहस और कहासुनी के बाद कुलपति परिसर से अनुपस्थित रहे। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि सिंह को मौके से जाना पड़ा। सितंबर में विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से कम से कम 11 संकाय सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दिया है।
अगली खबर
]AIIMS Jammu News: एम्स-जम्मू ने ट्रॉमेटोलॉजी संस्थान, हेल्थकेयर में एआई सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव दिया
एम्स-जम्मू के कार्यकारी निदेशक प्रो. शक्ति कुमार गुप्ता ने कहा कि ट्रॉमा विज्ञान में 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' और 'इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉमेटोलॉजी' स्थापित करने का प्रस्ताव मंत्रालय को भेज दिया गया है। ऐसा संस्थान भारत में मौजूद नहीं है।”
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें