RSSB DEO DV Schedule 2025: आरएसएसबी डाटा एंट्री ऑपरेटर डीवी शेड्यूल जारी, चयनित अभ्यर्थियों की सूची जांचें
Abhay Pratap Singh | January 20, 2026 | 02:35 PM IST | 1 min read
आरएसएसबी डीईओ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 2025 का आयोजन ‘निदेशालय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य भवन, तिलक मार्ग, सी-स्कीम, जयपुर’ के डीएमएचएस हॉल में किया जाएगा।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 20 जनवरी को डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) भर्ती 2025 के लिए दस्तावेज सत्यापन (DV) कार्यक्रम जारी कर दिया है। नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों के लिए आरएसएसबी डीईओ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 2025 का आयोजन 27 जनवरी, 2026 को सुबह 10:00 बजे से किया जाएगा।
राजस्थान डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती 2025 के लिए दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करा दिया गया है। आरएसएसबी डीईओ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए कुल 73 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
नोटिस के अनुसार, अभ्यर्थी अपने नाम के सामने अंकित तिथि एवं समय पर ‘निदेशालय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य भवन, तिलक मार्ग, सी-स्कीम, जयपुर’ के डीएमएचएस हॉल में मूल दस्तावेज एवं डॉक्यूमेंट की स्व-हस्ताक्षरित छाया प्रति, आवेदन पत्र एवं स्क्रूटिनी फॉर्म की प्रति के साथ दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित हो।”
बोर्ड ने कहा कि संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटर (Contractual DEO ) भर्ती 2025 के क्रम में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 73 अभ्यर्थियों की सूची दस्तावेज सत्यापन के लिए उपलब्ध कराई गई है। आरएसएसबी डीईओ डीवी समय सारणी में चयनित कैंडिडेट के रोल नंबर, नाम, जन्म तिथि, रिपोर्टिंग टाइम और आवेदन संख्या जांच सकते हैं।
आरएसएसबी डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती 2025 से संबंधित अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।
RSSB Data Entry Operator 2025 DV Schedule: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट डाटा एंट्री ऑपरेटर डीवी शेड्यूल 2025 जांच सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘लेटेस्ट न्यूज’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- ‘डाटा एंट्री ऑपरेटर डीवी शेड्यूल 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार रोल नंबर, नाम व अन्य विवरण जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]Bihar Doctor Jobs: पटना एचसी ने चिकित्सकों के रिक्त पद भरने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को दिया निर्देश
उच्च न्यायालय ने निर्देश दिया, “आयोग को कार्रवाई करते हुए राज्य सरकारों को निर्देश देना चाहिए कि वे चिकित्सा शिक्षण सेवा में खाली पड़े पदों को भरने के लिए समयबद्ध अवधि के भीतर भर्ती अभियान शुरू करें।”
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें