RRB Translation Test Admit Card 2025: आरआरबी मिनिस्ट्रियल एंड आइसोलेटेड ट्रांसलेशन टेस्ट एडमिट कार्ड जारी
Abhay Pratap Singh | December 25, 2025 | 11:34 AM IST | 1 min read
आरआरबी ट्रांसलेशन टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सीईएन संख्या 07/2024 के तहत जूनियर अनुवादक (हिंदी) पद के लिए दूसरे चरण की अनुवाद परीक्षा (सीबीटी) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर ट्रांसलेशन टेस्ट के लिए ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी मिनिस्ट्रियल एंड आइसोलेटेड ट्रांसलेशन टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। कॉल लेटर में कैंडडिट का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम और पता सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण की जांच कर सकते हैं।
आरआरबी अनुवाद परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 28 दिसंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने आरआरबी ट्रांसलेशन टेस्ट एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ पैनकार्ड आदि लाना होगा। इसके बिना केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा दिवस दिशानिर्देश के अनुसार, परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले आधार से जुड़ा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाएगा। इसके लिए मूल आधार कार्ड या ई-सत्यापित आधार कार्ड का प्रिंटआउट लाना होगा। यदि उम्मीदवारों ने पहले से आधार सत्यापन नहीं किया है, तो www.rrbapply.gov.in पर जाकर अपनी पहचान को प्रमाणित कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड चंड़ीगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.rrbcdg.gov.in/ पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
RRB Ministerial and Isolated Translation Test Admit Card 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट आरआरबी मिनिस्ट्रियल एंड आइसोलेटेड ट्रांसलेशन टेस्ट कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं:
- आरआरबी की वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- सीईएन 07/2024 ई-कॉल लेटर लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड जांचें और इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें