RBI Grade B Admit Card 2025: आरबीआई ग्रेड बी एडमिट कार्ड rbi.org.in पर जारी, 18-19 अक्टूबर को एग्जाम
Santosh Kumar | October 13, 2025 | 07:16 AM IST | 2 mins read
जारी अधिसूचना के अनुसार, सामान्य पदों के लिए परीक्षा 18 अक्टूबर को और डीईपीआर/डीएसआईएम पदों के लिए 19 अक्टूबर को निर्धारित है।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ग्रेड बी अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर उपलब्ध एडमिट कार्ड डाउनलोड की सुविधा 12 अक्टूबर से शुरू हुई। ग्रेड बी (सामान्य/डीईपीआर/डीएसआईएम) पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए फेज 1 परीक्षा (चरण 1) 18 और 19 अक्टूबर, 2025 को आयोजित की जाएगी।
जारी अधिसूचना के अनुसार, सामान्य पदों के लिए परीक्षा 18 अक्टूबर को और डीईपीआर/डीएसआईएम पदों के लिए 19 अक्टूबर को निर्धारित है। उम्मीदवार पोर्टल से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसमें दर्ज सभी विवरणों की जांच करें।
RBI Grade B Admit Card 2025: लॉगिन क्रेडेंशियल और विवरण
आरबीआई ग्रेड बी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर / रोल नंबर और जन्म तिथि / पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करना होगा। कैप्चा हल करने के बाद, एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
उम्मीदवार का नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र, तिथि, समय और अन्य निर्देश आरबीआई ग्रेड बी एडमिट कार्ड 2025 पर उल्लिखित हैं। आरबीआई द्वारा कोई हार्ड कॉपी डाक द्वारा नहीं भेजी जाएगी, इसलिए ऑनलाइन डाउनलोड ही एकमात्र विकल्प है।
RBI Grade B Admit Card 2025: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आरबीआई ग्रेड बी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड या जांच सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'करंट वैकेंसी' सेक्शन में 'कॉल लेटर' पर क्लिक करें।
- आरबीआई ग्रेड बी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब वेबसाइट पर पद से संबंधित प्रवेश पत्र लिंक को ओपन करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉग इन करें।
- आरबीआई ग्रेड बी एडमिट कार्ड 2025 दिखेगा उसे डाउनलोड करें।
आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी, जिसमें जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज और रीजनिंग जैसे विषय शामिल हैं। डीईपीआर और डीएसआईएम पदों के लिए अलग-अलग पेपर होंगे।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जनरल, डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक एंड पॉलिसी रिसर्च (डीईपीआर), और डिपार्टमेंट ऑफ स्टैटिस्टिक्स एंड इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट (डीएसआईएम) में कुल 120 रिक्तियों की घोषणा की गई है।
अगली खबर
]UKSSSC Paper Leak 2025: यूकेएसएसएससी ने पेपर लीक के चलते 21 सितंबर को आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा की रद्द
उत्तराखंड में पटवारी, लेखपाल और अन्य पदों सहित 416 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित यूकेएसएसएससी स्नातक स्तर परीक्षा 2025 में एक लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें