Bihar Medical Colleges: बिहार में अगले 3 वर्षों में खोले जाएंगे 8 से अधिक नए मेडिकल कॉलेज, सम्राट चौधरी ने कहा
Press Trust of India | December 16, 2025 | 02:33 PM IST | 2 mins read
सम्राट चौधरी ने कहा कि यह संस्थान आधुनिक चिकित्सा सेवाएं और गुणवत्तापूर्ण मेडिकल शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार राज्य के प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। चौधरी ने कहा कि सरकार प्रत्येक जिले में एक-एक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना की दिशा में आगे बढ़ रही है, ताकि लोगों को अपने ही जिले में उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।
चौधरी ने कहा कि गया में महाबोधि मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान आधुनिक चिकित्सा सेवाएं और गुणवत्तापूर्ण मेडिकल शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
3 वर्षों में 8 से अधिक नए मेडिकल कॉलेज
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1925 से 1989 के बीच बिहार में कई मेडिकल कॉलेज स्थापित किए गए, लेकिन 1989 से 2008 के दौरान राज्य में एक भी नया मेडिकल कॉलेज नहीं खुला। इस दौरान बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था जर्जर हो गई थी।
उन्होंने कहा कि अब सरकारी और निजी, दोनों क्षेत्रों में लगातार मेडिकल कॉलेजों की स्थापना हो रही है। चौधरी ने कहा कि आने वाले 3 वर्षों में प्रदेश में 8 से अधिक नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे, जिससे मेडिकल शिक्षा को नई दिशा मिलेगी।
मेडिकल शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि महाबोधि मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 650 बेड वाला अत्याधुनिक अस्पताल है, जो राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा निर्धारित सभी मानकों के अनुरूप है। यहां चौबीसों घंटे उपचार की सुविधा उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि इस मेडिकल कॉलेज को 100 एमबीबीएस सीट की मान्यता मिल चुकी है। शैक्षणिक सत्र के लिए छात्रों का नामांकन भी पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के छात्रों को मेडिकल शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
चौधरी ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में महाबोधि मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चिकित्सा शिक्षा, शोध और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक आदर्श संस्थान के रूप में स्थापित होगा और बिहार के स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत करेगा।
अगली खबर
]Rajasthan University Admit Card 2025: राजस्थान यूनिवर्सिटी यूजी-पीजी एडमिट कार्ड erp.univraj.org पर जारी
यह एडमिट कार्ड मुख्य रूप से बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमकॉम जैसे कोर्सों के नियमित, पूर्व छात्रों और सेल्फ-स्टडी करने वाले छात्रों के लिए उपलब्ध है। यूनिवर्सिटी ने एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन जारी किया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें