OICL AO Prelims Result 2026: ओआईसीएल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, 28 फरवरी को मेंस
Saurabh Pandey | February 7, 2026 | 02:59 PM IST | 1 min read
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में एओ भर्ती के पहले चरण की परीक्षा की मार्कशीट और कट-ऑफ जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
नई दिल्ली : ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AO) प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट orientalinsurance.org.in के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में एओ भर्ती के पहले चरण की परीक्षा की मार्कशीट और कट-ऑफ जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
ओआईसीएल ने दूसरे चरण की परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों की रोल नंबर सूची भी जारी कर दी है। केवल उन्हीं उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए योग्य माना जाएगा, जिनके रोल नंबर पीडीएफ में मौजूद हैं।
OICL AO Prelims Result: रिजल्ट विवरण
- भर्ती प्राधिकरण का नाम
- परीक्षा का नाम
- पद का नाम (प्रशासनिक अधिकारी, स्केल 1)
- विषय (सामान्य अधिकारी/हिंदी अधिकारी)
- प्रारंभिक परीक्षा की तिथि
- योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर
- दूसरे चरण की परीक्षा से संबंधित निर्देश
OICL AO Mains Exam Date: ओआईसीएल एओ मेंस तिथि
ओआईसीएल एओ भर्ती के दूसरे चरण (मुख्य) की परीक्षा 28 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। दूसरे चरण की परीक्षा की तिथि और स्थान दर्शाने वाले कॉल लेटर डाउनलोड करने की प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू होगी।
ओआईसीएल एओ भर्ती चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होती है। इसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है।
OICL AO Prelims 2026: परीक्षा विवरण
ओआईसीएल एओ भर्ती परीक्षा भारत भर में कई केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें 300 प्रशासनिक अधिकारी पदों को भरा जाना था। इन पदों में जनरलिस्ट और हिंदी अधिकारी पद भी शामिल थे। ओआईसीएल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम पीडीएफ जारी कर दिया है, जिसमें केवल चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें