Nobel Prize in Chemistry 2025: सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन, उमर एम याघी को मिलेगा केमिस्ट्री का नोबेल प्राइज
Santosh Kumar | October 8, 2025 | 03:50 PM IST | 2 mins read
रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के महासचिव हैंस एलेग्रेन ने 8 अक्टूबर को केमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की।
स्टॉकहोम : रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने घोषणा की है कि 2025 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार जापान की सुसुमु कितागावा, ब्रिटेन के रिचर्ड रॉबसन और जॉर्डन-अमेरिकी वैज्ञानिक उमर एम. याघी को धातु-कार्बनिक ढांचे के विकास के लिए संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा। रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार तीनों विजेताओं के बीच 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (लगभग 8.5 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि के साथ बांटा जाएगा।
रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के महासचिव हैंस एलेग्रेन ने 8 अक्टूबर को केमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की। इससे पहले 6 अक्टूबर को चिकित्सा और 7 अक्टूबर को भौतिकी के नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नाम घोषित किए गए।
Nobel Prize 2025: नोबेल प्राइज का आगामी शेड्यूल
इस वर्ष के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा 9 अक्टूबर को साहित्य पुरस्कार के साथ जारी रहेगी। शांति के नोबेल पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को और अर्थशास्त्र के पुरस्कार की घोषणा 13 अक्टूबर को की जाएगी।
पुरस्कार समारोह 10 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा जो इन पुरस्कारों के संस्थापक अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि है। नोबेल एक धनी स्वीडिश उद्योगपति और डायनामाइट के आविष्कारक थे। उनका निधन 1896 में हुआ था।
1901 से 2024 तक, 195 वैज्ञानिकों को रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार 2025 में 116वीं बार प्रदान किया जाएगा। 2024 में यह सम्मान डेविड बेकर, डेमिस हसाबिस और जॉन जम्पर को दिया गया था।
Nobel Prize 2025 Winners: नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नाम
सोमवार को 2025 के पहले नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। चिकित्सा के क्षेत्र में यह सम्मान मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेड रैमस्डेल और डॉ. शिमोन साकागुची को परिधीय प्रतिरक्षा सहिष्णुता पर उनके शोध के लिए दिया जाएगा।
मंगलवार को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार जॉन क्लार्क, मिशेल एच. डेवोरेट और जॉन एम. मार्टिनिस को उप-परमाणु क्वांटम टनलिंग की विचित्र दुनिया पर उनके शोध के लिए प्रदान करने की घोषणा की गई।
अगली खबर
]Azim Premji Scholarship 2025: अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप राउंड 2 रजिस्ट्रेशन डेट जारी, 10 जनवरी से कर सकेंगे आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन स्कॉलरशिप राउंड 2 के लिए आवेदन 10 जनवरी तक स्वीकार किए जाएंगे। इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य 18 राज्यों के सरकारी स्कूलों की 2.5 लाख छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता करना है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें