NHPC Recruitment 2024: एनएचपीसी में ट्रेनी ऑफिसर सहित 280 पदों पर निकली भर्ती, गेट-2023 स्कोर से होगा चयन
Abhay Pratap Singh | March 14, 2024 | 03:40 PM IST | 2 mins read
एनएचपीसी में ट्रेनी ऑफिसर और ट्रेनी इंजीनियर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
नई दिल्ली: नेशनल हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचपीसी) में ट्रेनी ऑफिसर और ट्रेनी इंजीनियर के 280 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योग्य उम्मीदवार एनएचपीसी की ऑफिशियल वेबसाइट www.nhpcindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एनएचपीसी द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि 26 मार्च तय की गई है। सामान्य, ओबीसी (एनसीएल) एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी, एक्स सर्विसमैन और महिला उम्मीदवार निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
एनएचपीसी में ट्रेनी ऑफिसर और ट्रेनी इंजीनियर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 26 मार्च 2024 से की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
नेशनल हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास गेट 2023 स्कोर कार्ड के साथ पद के अनुसार संबंधित स्ट्रीम में पीजी/ बीई/ बीटेक/ इंजीनियरिंग डिग्री/ एमएससी/ एमटेक की डिग्री होनी चाहिए।
एनएचपीसी भर्ती 2024: आवेदन प्रक्रिया
एनएचपीसी ट्रेनी इंजीनियर और ट्रेनी ऑफिसर पद पर आवेदन प्रक्रिया 6 मार्च से शुरू कर दी गई है, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले वेबसाइट www.nhpcindia.com पर जाएं और करियर लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें और आगे बढ़ें।
- उम्मीदवार भर्ती पोर्टल पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करें।
- फिर मांगी गई जानकारी के साथ आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
- कैटेगरी के अनुसार फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
- भरे गए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
NHPC Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया और वेतन
- उम्मीदवारों का चयन GATE-2023 स्कोर, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
- चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की ट्रेनिंग के दौरान पे स्केल 50,000 रुपये-3%-1,60,000 (IDA) (E2) के साथ मिलेगा।
- एक वर्ष की ट्रेनिंग के बाद समान वेतन में इंजीनियर और अधिकारी के रूप में शामिल किया जाएगा।
- पोस्टिंग होने के बाद उम्मीदवार को 15 लाख रुपये वार्षिक वेतन का भुगतान किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें