MP Police Recruitment 2026: एमपी पुलिस एएसआई, हेड कांस्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 5 फरवरी से पंजीकरण
Saurabh Pandey | February 4, 2026 | 12:33 PM IST | 2 mins read
परीक्षा केन्द्र पर आवेदक को बाल पॉइंट पेन तथा परीक्षा हाल में प्रवेश के लिए मंडल की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया प्रवेश-पत्र साथ लाना अनिवार्य है। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के बाद परीक्षा समाप्त होने तक परीक्षा कक्ष छोडने की अनुमति नहीं होगी ।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने मध्य प्रदेश पुलिस विभाग (एमपी पुलिस) के अंतर्गत हेड कांस्टेबल और सहायक सब इंस्पेक्टर पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए 5 फरवरी से आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एमपी पुलिस हेड कांस्टेबल, एएसआई भर्ती 2026 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 19 फरवरी निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र जमा करने के बाद उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 तक अपने आवेदन की त्रुटियों में ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं।
MP Police HC, ASI Recruitment 2026: आयुसीमा
एमपी पुलिस हेड कांस्टेबल, एएसआई भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयुसीमा 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भर्ती नियमों के मुताबिक आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
MP Police HC, ASI Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये प्रति पेपर होगा, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/अतिरिक्त जनजातीय वर्ग (मध्य प्रदेश निवासी) के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये प्रति पेपर होगा।
MP Police HC, ASI Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
एमपी पुलिस एएसआई (कंप्यूटर) भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर इंजीनियरिंग या संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
एमपी पुलिस हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवार को 12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित (PCM) विषयों के साथ उत्तीर्ण की होनी चाहिए। साथ ही, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर डिप्लोमा होना आवश्यक है।
MP Police HC, ASI Exam 2026: परीक्षा विवरण
|
परीक्षा का विवरण
|
प्रथम पाली
|
द्वितीय पाली
|
|
परीक्षा तिथि
|
24.03.2026
|
24.03.2026
|
|
अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय
|
सुबह 8 से 9 बजे तक
|
दोपहर 1 से 2 बजे तक
|
|
महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने का समय
|
सुबह 9:50 से 10 बजे तक (10 मिनट)
|
दोपहर 2:50 से 3 बजे तक (10 मिनट)
|
|
उत्तर लिखने का समय
|
सुबह 10 से 12 बजे तक (2 घंटे)
|
दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक (2 घंटे)
|
MP Police HC, ASI Exam 2026: परीक्षा गाइडलाइंस
एमपी पुलिस हेड कांस्टेबल, एएसआई भर्ती 2026 के लिए परीक्षा केन्द्र पर आवेदक को बाल पॉइंट पेन तथा परीक्षा हाल में प्रवेश के लिए मंडल की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया प्रवेश-पत्र साथ लाना अनिवार्य है। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के बाद परीक्षा समाप्त होने तक परीक्षा कक्ष छोडने की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षा में प्रवेश के समय एवं परीक्षा के दौरान आधार बेस्ड बहुस्तरीय बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य है। परीक्षार्थियों को परीक्षा में रिपोर्टिंग समय तक परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके बाद विलम्ब से आने वाले अभ्यथियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे- मोबाइल फोन, कैल्कुलेटर, लॉग टेबल्स, धूप के चश्में एवं नकल पर्ची आदि का उपयोग पूर्णतः वर्जित है।
बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं में मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र के रूप में अभ्यर्थी मतदाता पहचान पत्र, पैनकार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, तथा पासपोर्ट में से कोई एक को चयनित कर सकता है। यूआईडीएआई (UIDAI) के द्वारा सत्यापित होने पर ही ई आधार मान्य होगा। मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र के अभाव में परीक्षार्थी को परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें