Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली के 10 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, सर्च ऑपरेशन जारी
Press Trust of India | February 9, 2026 | 12:17 PM IST | 1 min read
डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा, ''आज कुल 10 स्कूल को बम की धमकी मिली। दमकल सेवा दल तुरंत परिसर में पहुंचे। तलाशी ली जा रही है।''
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कम से कम 10 विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए जिसके कारण बड़े पैमाने पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी।
डीएफएस के अनुसार, शहर के विभिन्न हिस्सों में स्थित कई शैक्षणिक संस्थानों से सुबह के समय आपातकालीन कॉल प्राप्त हुए, जिसके बाद दमकल गाड़ियां और बम निरोधक दस्ते तुरंत उन स्थानों पर भेजे गए।
डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा, ''आज कुल 10 स्कूल को बम की धमकी मिली। दमकल सेवा दल तुरंत परिसर में पहुंचे। तलाशी ली जा रही है।'' एहतियात के तौर पर इन सभी स्कूल को खाली करा लिया गया है।
बम का पता लगाने और उसे निष्क्रिय करने वाले दलों के साथ मिलकर श्वान दल व्यापक तलाशी अभियान चला रहे हैं। पुलिस फिलहाल इन खतरनाक धमकियों के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
दिल्ली पुलिस, फायर टीम और बम डिस्पोजल स्क्वॉड मौके पर मौजूद हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी के कई स्कूलों, जिनमें साउथ दिल्ली के तीन स्कूल भी शामिल हैं, को बम हमले की धमकी वाले ईमेल मिले हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें