पीएम श्री विद्यालयों की तर्ज पर एमसीडी श्री स्कूल स्थापित किए जाएंगे, दिल्ली नगर निगम की घोषणा

Santosh Kumar | January 26, 2026 | 11:14 AM IST | 1 min read

दिल्ली नगर निगम ने घोषणा की कि वह केंद्र सरकार के 'पीएम श्री' स्कूलों और दिल्ली सरकार के 'सीएम श्री' स्कूलों की तर्ज पर 'एमसीडी श्री' स्कूल स्थापित करेगा।

इकबाल सिंह ने युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए शिक्षकों को राष्ट्र का सच्चा निर्माता बताया। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने घोषणा की कि वह केंद्र सरकार के 'पीएम श्री' स्कूलों और दिल्ली सरकार के 'सीएम श्री' स्कूलों की तर्ज पर 'एमसीडी श्री' स्कूल स्थापित करेगा। महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि पहले चरण में प्रत्येक एमसीडी जोन में ऐसे दो स्कूल स्थापित किए जाएंगे, जिनमें मेधावी छात्रों को दाखिला देने पर जोर होगा।

इकबाल सिंह ने कहा कि ये संस्थान छात्रों की क्षमताओं को पहचानने और उन्हें निखारने पर ध्यान केंद्रित करेंगे, साथ ही उन्हें उच्च शिक्षा के लिए तैयार करेंगे। उन्होंने कहा, "शिक्षा, मूल्य और अनुशासन मिलकर समाज की रीढ़ बनाते हैं।"

Also read NMMS Bihar Registration 2026-27: बिहार एनएमएमएस स्कीम के लिए आवेदन 26 जनवरी से होंगे शुरू, जानें लास्ट डेट

इकबाल सिंह ने युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए शिक्षकों को राष्ट्र का सच्चा निर्माता बताया। नगर निगम की शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने कहा कि एमसीडी स्कूलों में मेधावी छात्रों की पहचान करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

वर्मा ने कहा, "5वीं कक्षा से प्रति वर्ष 100 उत्कृष्ट छात्रों का चयन किया जाएगा और उनके नाम तथा शैक्षणिक, खेल गतिविधियों में उपलब्धियों को निगम की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, ताकि अन्य स्कूलों को उन्हें प्रवेश देने में मदद मिल सके।"

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]