नीट-यूजी 2026 परीक्षा की अवधि को लेकर भी छात्रों को राहत दी गई है। अब परीक्षा के कुल समय में 15 मिनट की बढ़ोतरी कर दी गई है। संशोधित समय सारणी के अनुसार, अब यह परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी और शाम 5:15 बजे संपन्न होगी।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं और सरकार से इसकी विधिवत अनुमति प्राप्त कर ली गई है।
एसएससी द्वारा सीजीएल के लिए चयनित और गैर-चयनित, दोनों श्रेणियों के उम्मीदवारों के विस्तृत अंक और फाइनल आंसर-की जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।