Jharkhand ANM Exam Schedule 2026: झारखंड एएनएम भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित, एडमिट कार्ड डेट जानें
Saurabh Pandey | February 11, 2026 | 03:53 PM IST | 1 min read
जेएसएससी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि अभ्यर्थियों को उनके द्वारा दी जाने वाली परीक्षा के तिथि की जानकारी 10 मार्च 2026 से उनके पंजीकृत मोबाइल/ई-मेल में मेल/एमएमएस के माध्यम से भी दी जाएगी।
नई दिल्ली : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने झारखंड एएनएम प्रतियोगी परीक्षा 2025 की तिथियां घोषित कर दी है। जेएसएससी एएनएम भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) के कुल 3181 पदों (बैकलॉग सहित) पर भर्ती के लिए झारखंड एएनएम प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का आयोजन 18 एवं 19 मार्च 2026 को रांची स्थित सबीटी आधारित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में किया जाएगा।
इस परीक्षा में सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग, स्वास्थ्य संवर्धन, प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल, बाल स्वास्थ्य नर्सिंग, दाईगिरी और स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधन के क्षेत्र में उम्मीदवारों के ज्ञान का परीक्षण किया जाएगा, और केवल चयनित उम्मीदवार ही अगले चयन चरण में आगे बढ़ेंगे।
जेएसएससी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि अभ्यर्थियों को उनके द्वारा दी जाने वाली परीक्षा के तिथि की जानकारी 10 मार्च 2026 से उनके पंजीकृत मोबाइल/ई-मेल में मेल/एमएमएस के माध्यम से भी दी जाएगी।
JSSC ANM Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण
झारखंड एएनएम भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र परीक्षा के दो दिन पूर्व आयोग की अधिकृत वेबसाइट से आवेदन में दी गई ईमेल/पंजीकरण (आवेदन) संख्या एवं जन्मतिथि डालकर डाउनलोड कर सकेंगे। सभी अभ्यर्थियों को निदेश दिया जाता है कि परीक्षा प्रवेश पत्र की एक अतिरिक्त प्रति एवं दो फोटो अपने साथ परीक्षा केन्द्र पर ले जाना सुनिश्चित करेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें