IPMAT Registration 2024: आईपीएमएटी रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल तक बढ़ाई गई, iimidr.ac.in पर करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | March 29, 2024 | 02:47 PM IST | 1 min read
आईआईएम इंदौर द्वारा आईपीएमएटी 2024 एग्जाम भारत के 36 परीक्षा शहरों में 2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान इंदौर (आईआईएम इंदौर) ने पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 (आईपीएमएटी 2024) के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल तक बढ़ा दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट iimidr.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आईपीएमएटी 2024 पंजीकरण के लिए सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 4,130 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि एससी/ एसटी श्रेणी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 2,065 रुपये जमा करना होगा।
आईपीएमएटी 2024 परीक्षा 23 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। आईपीएमएटी प्रवेश परीक्षा 2024 का आयोजन देश भर के 36 परीक्षा शहरों में किया जाएगा। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 26 मार्च 2024 निर्धारित की गई थी।
Also read JIPMAT 2024 Exam: जेआईपीएमएटी पंजीकरण questions.nta.ac.in/JIPMAT पर शुरू, एग्जाम शेड्यूल जानें
एजुकेशन क्वालिफिकेशन - आवेदन के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को कक्षा 10वीं की परीक्षा पास होना अनिवार्य है। वहीं, वर्ष 2022, 2023 में कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे। इसके अलावा 2024 में कक्षा 12वीं की पढ़ाई करने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा- जिन उम्मीदवारों का जन्म 1 अगस्त 2004 को या उसके बाद हुआ है, वे परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। इसके अतिरिक्त आरक्षित वर्ग जैसे एससी, एसटी व अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।
आईआईएम इंदौर के पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवारों का चयन एप्टीट्यूड टेस्ट और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। आईपीएमएटी परीक्षा में वर्बल एबिलिटी और क्वान्टिटेटिव एबिलिटी से प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें