Income Tax Recruitment 2026: इनकम टैक्स स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के लिए 31 जनवरी तक करें अप्लाई, भरे जाएंगे 97 पद
Abhay Pratap Singh | January 27, 2026 | 06:44 PM IST | 2 mins read
आयकर विभाग भर्ती 2026 के तहत स्टेनो और टैक्स असिस्टेंट के पदों पर चयनित कैंडिडेट को लेवल-4 के तहत 25,500 से 81,100 रुपये और एमटीएस पद पर चयनित अभ्यर्थी को लेवल-1 के तहत 18,000 से 56,900 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: आयकर विभाग (Income Tax) की ओर से स्पोर्ट्स कोटा के तहत स्टेनोग्राफर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 31 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट incometazmumbai.gov.in के माध्यम से इनकम टैक्स स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से आयकर विभाग में कुल 97 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 के 12 पद, टैक्स असिस्टेंट (TA) के 47 पद और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के 38 पद शामिल हैं। इनकम टैक्स भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी, 2026 से शुरू है।
आवेदक की आयु 1 जनवरी, 2026 तक स्टेनोग्राफर और टीए पदों के लिए 18 से 27 वर्ष तथा एमटीएस के लिए 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। इनकम टैक्स रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में कैंडिडेट को 200 रुपये का भुगतान करना होगा।
Income Tax Sports Quota Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
- स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 - किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास हो।
- टैक्स असिस्टेंट - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की डिग्री या समकक्ष योग्यता हो।
- मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) - मैट्रिक (कक्षा 10वीं) या समकक्ष पास होना चाहिए।
नोटिस के अनुसार, “आवेदक की योग्यता पर विचार करते समय इंटरनेशनल कंप्टीशन, नेशनल कंप्टीशन, इंटर-यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट, नेशनल/स्पोर्ट्स/गेम्स फॉर स्कूल और केआईयूजी अथॉरिटी द्वारा सर्टिफिकेट ही मान्य होंगे। जो कैंडिडेट आवेदन के साथ कम से कम एक सर्टिफिकेट की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी जमा नहीं कर सकता, वह आवेदन न करे।”
आगे कहा गया कि, “उम्मीदवारों की खेल उपलब्धियों/भागीदारी पर केवल इस नोटिफिकेशन की तिथि यानी 07.01.2026 तक ही विचार किया जाएगा। उक्त तिथि के बाद प्राप्त किसी भी खेल उपलब्धि पर स्पोर्ट्स कोटा के तहत भर्ती के उद्देश्य से विचार नहीं किया जाएगा।”
इनकम टैक्स खेल कोटा भर्ती 2026 के तहत एथलीट, स्वीमिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, सतरंज, लॉन टेनिस, क्रिकेट, बास्केट बॉल, वॉली बॉल, कबड्डी, फुटबाल, बिलियर्डस, स्क्वैश, योगासन, पैरा स्पोर्ट्स (बधिर खेलों सहित) और बॉक्सिंग सहित कुल 16 स्पोर्ट्स से मेधावी खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
Income Tax MTS Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट आयकर विभाग भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक www.mumbai-itax-sportsrecr26.com पर विजिट करें।
- ‘रजिस्टर’ पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण करें।
- रजिस्टर्ड ईमेल आईडी व पासर्ड से लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें