IGNOU January Admission 2026: इग्नू री-रजिस्ट्रेशन डेट 31 जनवरी तक बढ़ी, ignou.samarth.edu.in पर करें अप्लाई

Santosh Kumar | January 16, 2026 | 03:41 PM IST | 1 min read

स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 10+2 परीक्षा तथा स्नातकोत्तर प्रोग्राम में प्रवेश के लिए ग्रेजुएट (यूजी) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

यूनिवर्सिटी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस संबंध में पोस्ट शेयर की है। (इमेज-आधिकारिक)

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने जनवरी 2026 सेशन के लिए री-रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। पहले डेडलाइन 15 जनवरी थी, लेकिन अब स्टूडेंट्स 31 जनवरी तक ऑनलाइन री-रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। यह फैसला सभी ओडीएल (ओपन डिस्टेंस लर्निंग) और ऑनलाइन मोड प्रोग्राम पर लागू होता है। यूनिवर्सिटी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस संबंध में पोस्ट शेयर की है।

जो छात्र पहले से ही इग्नू में किसी यूजीसी, पीजी, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट प्रोग्राम में एनरोल्ड हैं और अगले सेशन में पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, उनके लिए री-रजिस्ट्रेशन जरूरी है। री-रजिस्ट्रेशन के बिना, स्टडी मटीरियल नहीं मिलेगा।

इसके अलावा, छात्र टर्म-एंड परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाएंगे। यह प्रक्रिया दिसंबर 2025 में पहले ही शुरू हो गई। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे यह प्रोसेस पूरा कर लें, क्योंकि देरी से अतिरिक्त लेट फीस या दूसरी दिक्कतें हो सकती हैं।

Also read BTEUP Odd Semester Result 2025: बीटीईयूपी ऑड सेमेस्टर/स्पेशल बैक पेपर रिजल्ट घोषित, bteup.ac.in पर करें चेक

IGNOU January Admission 2026: आवेदन कैसे करें?

इग्नू री-रजिस्ट्रेशन आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। छात्र निम्न स्टेप्स फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं-

  • आधिकारिक पोर्टल ignou.samarth.edu.in पर जाएं।
  • एनरोलमेंट नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • "री-रजिस्ट्रेशन" या "ऑनलाइन री-रजिस्ट्रेशन जनवरी 2026" विकल्प चुनें।
  • अपना प्रोग्राम और अगले सत्र के लिए आवश्यक कोर्स सिलेक्ट करें।
  • रजिस्ट्रेशन फीस ऑनलाइन पेमेंट से जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और प्रिंटआउट रखें।

शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 10+2 परीक्षा तथा स्नातकोत्तर प्रोग्राम में प्रवेश के लिए ग्रेजुएट (यूजी) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को इग्नू जनवरी 2026 पंजीकरण के लिए शुल्क का भी भुगतान करना होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]