HPSC PGT Recruitment 2026: एचपीएससी पीजीटी कंप्यूटर साइंस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 16 फरवरी से पंजीकरण

Saurabh Pandey | February 6, 2026 | 02:53 PM IST | 2 mins read

उम्मीदवारों को अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। आवेदन जमा करने का कोई अन्य माध्यम स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उम्मीदवार अपने मोबाइल नंबर और आधार नंबर का उपयोग करके ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : हरियाणा लोक सेवा आयोग ने शेष हरियाणा कैडर और मेवात कैडर के लिए कंप्यूटर साइंस विषय में स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 9 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

उम्मीदवारों को अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। आवेदन जमा करने का कोई अन्य माध्यम स्वीकार नहीं किया जाएगा।

HPSC PGT 2026 Recruitment: आयुसीमा

एचपीएससी पीजीटी कंप्यूटर साइंस भर्ती 2026 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि यानी 9 मार्च 2026 को या उससे पहले उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से कम और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

HPSC PGT 2026 Recruitment: शैक्षणिक योग्यता

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में एम.एससी. (दो वर्षीय रेगुलर पाठ्यक्रम) / एमसीए (तीन वर्षीय रेगुलर पाठ्यक्रम) / कंप्यूटर साइंस में बी.ई./बी.टेक. / कंप्यूटर इंजीनियरिंग / आईटी (रेगुलर पाठ्यक्रम) में 55% कुल अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।

मैट्रिक में हिंदी/संस्कृत विषय या 10+2/बीए/एमए में हिंदी एक विषय के रूप में होना चाहिए। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) / विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) में उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र होना चाहिए।

HPSC PGT 2026: आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों की श्रेणी
आवेदन शुल्क
हरियाणा के सभी बेंचमार्क दिव्यांग (PwBD) (कम से कम 40% विकलांगता वाले)
कोई शुल्क नहीं (NIL)
हरियाणा के उम्मीदवार: DSC, OSC, BC-A (नॉन-क्रीमी लेयर), BC-B (नॉन-क्रीमी लेयर), ESM, EWS और महिला उम्मीदवार
250 रुपये
हरियाणा के DESM उम्मीदवार: जो अपनी वर्टिकल श्रेणी (DSC, OSC, BC-A, BC-B, ESM, EWS) से संबंधित हैं
250 रुपये
हरियाणा के DESM उम्मीदवार: जो सामान्य (UR) श्रेणी से संबंधित हैं
1000 रुपये
अन्य सभी शेष उम्मीदवार
1000 रुपये

Also read PNB Apprentices Recruitment 2026: पीएनबी अप्रेंटिस भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 8 फरवरी से शुरू होगा पंजीकरण

HPSC PGT 2026 Recruitment: एडमिट कार्ड

उम्मीदवारों को उनके द्वारा एचपीएससी पीजीटी भर्ती परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन पत्र में भरी गई जानकारी के आधार पर लिखित परीक्षा शुरू होने से पहले ई-एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। ई-एडमिट कार्ड वेबसाइट hpsc.gov.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा। कोई भी एडमिट कार्ड डाक द्वारा अलग से नहीं भेजा जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]