आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने ट्विटर पर कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर पूरे देश को बधाई। यह लोकतंत्र की एक बड़ी जीत है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, "झुकती है दुनिया, बस झुकाने वाला चाहिए।"
एम्स नॉरसेट परीक्षा देश भर के अलग-अलग सेंट्रल गवर्नमेंट अस्पतालों और एम्स संस्थानों में नर्सिंग ऑफिसर्स की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। यह एक नेशनल लेवल की परीक्षा है और इसे ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली द्वारा आयोजित किया जाता है।
एनटीए ने 47 अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इनमें से कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई भी की जाएगी। यह एनटीए में बड़े बदलाव का हिस्सा है, जो पेपर लीक को लेकर विवादों में रहा है।
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आधिकारिक DCECE PE काउंसलिंग 2026 पोर्टल पर जाएं, अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें, संशोधित आवंटन आदेश डाउनलोड करें और निर्धारित समय-सारणी के भीतर आवंटित रिपोर्टिंग केंद्र पर पहुंचें।
वांगचुक के अनशन समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ''मैं सोनम जी से अनुरोध करता हूं कि वह चिकित्सकों की सलाह मानें और अपना वजन फिर से पुरानी स्थिति में लायें, मैं प्रार्थना करता हूं कि वह स्वस्थ रहें।''
जांच के दौरान इस मामले में उसकी संलिप्तता का कोई सबूत नहीं मिला इसलिए सीबीआई ने संजीव मुखिया के खिलाफ कोई आरोपपत्र दाखिल नहीं किया और उसे नीट-यूजी 2024 मामले में जमानत मिल गई।