डीयू सीएसएएस के तहत यूजी एडमिशन के तीसरे राउंड में सीट का आवंटन बुधवार, 5 अगस्त 2026 तक उपलब्ध उम्मीदवारों के डेटा के आधार पर किया जाएगा। इसलिए, यह ध्यान दिया जाए कि तीसरे राउंड का न्यूनतम आवंटन स्कोर और रैंक पिछले राउंड के स्कोर और रैंक से संबंधित नहीं होंगे।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के प्रस्तावों के आधार पर बोर्ड द्वारा पीएटी 2026 प्रवेश परीक्षा 28 जून को आयोजित की गई।
अधिकारियों ने नड्डा को बताया कि नीट-यूजी काउंसलिंग में प्रौद्योगिकी आधारित और छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार किए गए हैं, जिनका मकसद दाखिला प्रक्रिया को सरल बनाना, पारदर्शिता बढ़ाना और आसान पहुंच सुनिश्चित करना है।
आयोग ने कहा कि यह इकाई बेंचमार्क दिव्यांगता वाले छात्रों के लिए 'संपर्क का एकमात्र केंद्र' होगी। यह इकाई उचित सुविधाओं, शैक्षणिक और क्लिनिकल सहायता उपायों तक पहुंच आसान बनाएगी।
28 जुलाई के पत्र में कहा गया, "एमसीसी और स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने मौजूदा शैक्षणिक सत्र से यूजी और पीजी मेडिकल एडमिशन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग सॉफ्टवेयर और प्रक्रिया में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं।"
बिहार DCECE PM/PMM 2026 के नतीजे घोषित होने के बाद बोर्ड ने ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया है, जिसके लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 30 जुलाई से शुरू होगी।
इस साल राजस्थान जेट, प्री-पीजी और पीएचडी प्रवेश परीक्षाओं के लिए कुल 37,497 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया। राजस्थान में भाग लेने वाले सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए 3,000 से अधिक सीटें उपलब्ध हैं।
डीयू एनसीवेब वार्ड कोटा के तहत स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 7 अगस्त तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आईटीईपी चार साल का डुअल-मेजर अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम है, जिसमें टीचर एजुकेशन के साथ-साथ किसी खास विषय की पढ़ाई भी शामिल है। छात्र भाषा, इतिहास, गणित, कंप्यूटर साइंस, केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, संगीत, कला और फिजिकल एजुकेशन जैसे विषयों में से चुन सकते हैं।
एम्स ने आईएनआई सीईटी जुलाई 2026 सत्र के लिए ओपन राउंड काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार सीट आवंटन के ओपन राउंड के लिए 3 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।