EMRS SSE Final Answer Key 2025: ईएमआरएस एसएसई टियर 1 परीक्षा की फाइनल आंसर की nests.tribal.gov.in पर जारी
Santosh Kumar | February 4, 2026 | 06:23 PM IST | 1 min read
ईएमआरएस एसएसई टियर 1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की पर मिली आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की अपडेट कर दी गई है।
नई दिल्ली: नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स ने आधिकारिक तौर पर ईएमआरएस एसएसई फाइनल आंसर की 2025 जारी कर दी है। ईएसएसई 2025 टियर-1 परीक्षा की फाइनल आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। जो उम्मीदवार दिसंबर 2025 में हुई टियर-1 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ईएमआरएस एसएसई फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
ईएमआरएस एसएसई 2025 भर्ती के जरिए कुल 7267 पदों को भरा जाना है। ईएमआरएस एसएसई 2025 टियर 1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की पर मिली आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की अपडेट कर दी गई है।
ईएमआरएस एसएसई टियर 1 परीक्षा की फाइनल आंसर की अब पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें सभी सेट (ए, बी, सी, डी) के सही जवाब दिए गए हैं। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके अपने जवाबों का मिलान कर सकते हैं।
Also read EMRS Result 2026: ईएमआरएस एसएसई टियर 1 का परिणाम nests.tribal.gov.in पर जारी, डाउलोड करें
EMRS Final Answer Key 2025: ईएसएसई फाइनल आंसर की कैसे देखें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम ईएमआरएस एसएसई 2025 फाइनल आंसर की चेक कर सकते हैं-
- ऑफिशियल वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'रिक्रूटमेंट' या 'ईएसएसई-2025' सेक्शन में जाएं।
- यहां 'ईएसएसई 2025 फाइनल आंसर की' लिंक पर क्लिक करें।
- टियर 1 फाइनल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
फाइनल आंसर की के आधार पर, टियर-1 के कट-ऑफ मार्क्स और रिजल्ट पहले ही घोषित किए जा चुके हैं। सफल उम्मीदवार अब टियर-2 की तैयारी कर सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें।
अगली खबर
]LIC AAO Mains Result 2025: एलआईसी एएओ मेंस रिजल्ट घोषित, इंटरव्यू राउंड के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी
यह रिजल्ट उन उम्मीदवारों के लिए है जो 8 नवंबर को हुई मेन्स परीक्षा में शामिल हुए। सफल उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें इंटरव्यू राउंड के लिए चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर की लिस्ट है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें