CUET UG 2025 City Intimation Slip: सीयूईटी यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप जल्द होगी जारी, जानें एग्जाम डेट, पैटर्न
Santosh Kumar | April 29, 2025 | 02:48 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी 2025 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी) 2025 परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर सकती है। सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in के माध्यम से परीक्षा सिटी स्लिप जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे। एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा की संभावित तिथि 8 से 1 जून 2025 तय की गई है।
सीयूईटी यूजी 2025 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे।परीक्षा देश और विदेश के 15 शहरों में सीबीटी मोड में कराई जाएगी।
CUET UG 2025 City Intimation Slip: सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप जल्द
सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा कई शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, प्रत्येक शिफ्ट 60 मिनट की अवधि की होगी। एनटीए जल्द ही सीयूईटी यूजी 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप के साथ परीक्षा शेड्यूल और परीक्षा समय की घोषणा करेगी।
बता दें कि सीयूईटी यूजी 2025 सिटी स्लिप सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड जारी होने से पहले जारी की जाती है ताकि उम्मीदवारों को परीक्षा के शहर के बारे में पहले से सूचित किया जा सके। एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा।
Also read CUET PG 2025: सीयूईटी पीजी आंसर की जारी, जानें डाउनलोड प्रक्रिया, ऑब्जेक्शन फीस
CUET UG 2025 Exam Pattern: सीयूईटी यूजी एग्जाम पैटर्न
सीयूईटी में भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में कुल 256 विश्वविद्यालय, 44 केंद्रीय विश्वविद्यालय और अन्य संस्थान शामिल हैं। सीयूईटी स्कोर के माध्यम से उम्मीदवारों को केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाने का मौका मिलेगा।
एनटीए के अनुसार, सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा 13 भाषाओं, 23 डोमेन विषयों और सामान्य योग्यता परीक्षा के लिए आयोजित की जाएगी। एनटीए सीयूईजी यूजी 2025 परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
सीयूईटी यूजी 2025 में हर खंड में 50 प्रश्न होते हैं, जिन्हें हल करने के लिए 60 मिनट मिलते हैं। सही उत्तर पर 5 अंक मिलते हैं, गलत उत्तर पर 1 अंक कटता है, और छोड़े गए प्रश्नों पर कोई अंक नहीं दिया या काटा जाता।
अगली खबर
]NEET Admit Card 2025 (Out) Live: नीट यूजी एडमिट कार्ड जारी @neet.nta.nic.; डायरेक्ट लिंक, ऑफिसियल वेबसाइट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 23 अप्रैल को NEET UG 2025 शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार neet.nta.nic.in से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें