CUET PG 2026 Registration: सीयूईटी पीजी रजिस्ट्रेशन डेडलाइन 23 जनवरी तक बढ़ी, एप्लीकेशन करेक्शन डेट जानें
Santosh Kumar | January 20, 2026 | 02:19 PM IST | 1 min read
रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद, कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फॉर्म और कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट डाउनलोड करके सेव कर लेना चाहिए।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) पीजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले लास्ट डेट 20 जनवरी थी, लेकिन उम्मीदवारों की सुविधा को देखते हुए इसे बढ़ाकर 23 जनवरी कर दिया गया है। अब उम्मीदवार 23 जनवरी को रात 11:50 बजे तक ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर अप्लाई कर सकते हैं और परीक्षा फीस 25 जनवरी तक जमा कर सकते हैं।
सीयूईटी पीजी सेंट्रल यूनिवर्सिटी, स्टेट यूनिवर्सिटी, डीम्ड यूनिवर्सिटी और प्राइवेट यूनिवर्सिटी में एमए, एमएससी, एमकॉम, एमटेक, आदि जैसे विभिन्न पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए एक सिंगल-विंडो एंट्रेंस टेस्ट है।
CUET PG 2026 Registration: एप्लीकेशन करेक्शन डेट
सीयूईटी पीजी परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। जो छात्र स्नातक के अंतिम वर्ष में हैं या अंतिम सेमेस्टर में हैं वे भी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क के डिटेल्स वेबसाइट पर देखें।
रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद, कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फॉर्म और कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट डाउनलोड करके सेव कर लेना चाहिए। एनटीए एप्लीकेशन में गलती सुधारने के लिए करेक्शन विंडो 28 से 30 तक सक्रिय करेगी।
CUET PG Registration 2026: सीयूईटी पीजी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट
इस दौरान, उम्मीदवार एप्लीकेशन में सीमित बदलाव कर सकेंगे, जैसे पर्सनल डिटेल्स, फोटो, सिग्नेचर या एग्जाम सिटी ऑप्शन जोड़ना। हालांकि, कुछ फील्ड, जैसे मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी में बदलाव करने की अनुमति नहीं होगी।
सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में होगी और इसमें कई सब्जेक्ट शामिल होंगे। परीक्षा की तारीखें, एडमिट कार्ड और दूसरी अपडेट जल्द ही एनटीए द्वारा जारी की जाएंगी। परीक्षा मार्च में होने की संभावना है।
अगली खबर
]Sainik School Exam 2026 LIVE: सैनिक स्कूल एग्जाम एनालिसिस जारी, आंसर की, कटऑफ, रिजल्ट डेट जानें
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 464 एग्जाम सेंटर्स पर पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित किया गया। कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और वैलिड फोटो आईडी (जैसे आधार कार्ड) के साथ एग्जाम सेंटर पर पहुंचना था।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें