CLAT UG 2026: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एनएलयू के कंसोर्टियम को रिवाइज्ड मेरिट लिस्ट तैयार करने का दिया निर्देश
Santosh Kumar | February 5, 2026 | 10:29 AM IST | 2 mins read
क्लैट यूजी तीसरी एडमिशन लिस्ट, जिसे पहले 5 फरवरी को जारी किया जाना था, उसे अगले नोटिस तक रोक दिया गया है।
प्रयागराज: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (एनएलयू) के 'कंसोर्टियम' को 'क्लैट यूजी 2026' के लिए संशोधित मेधा सूची बनाने का निर्देश दिया। हालांकि, अदालत ने यह भी कहा कि पहले दौर की काउंसलिंग के दौरान प्रवेश ले चुके विद्यार्थियों को परेशान नहीं किया जाएगा। 'क्लैट-2026' की परीक्षा 7 दिसंबर, 2025 को हुई। न्यायमूर्ति विवेक सरन ने क्लैट में शामिल हुए छात्र अवनीश गुप्ता की याचिका आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए यह आदेश दिया।
कोर्ट ने यह आदेश इसलिए दिया क्योंकि हाई-पावर्ड "इंस्पेक्शन कमेटी" ने एक विवादित सवाल पर सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट्स की राय को मनमाने ढंग से नजरअंदाज कर दिया और ऐसा करने का कोई कारण भी नहीं बताया।
CLAT UG 2026: आंसर की को लेकर सवाल उठाए गए
याचिकाकर्ता ने 'बुकलेट-सी' के प्रश्न 6, 9 और 13 के उत्तर को चुनौती देते हुए कोर्ट का रुख किया। अदालत ने प्रश्न 6 और 13 पर हस्तक्षेप करने से इनकार किया, लेकिन प्रश्न 9 के "बी" और "डी" दोनों विकल्पों को सही उत्तर मानने का आदेश दिया।
अदालत ने निर्देश दिया कि प्रश्न संख्या 9 के मामले में एनएलयू कंसोर्टियम “बी” और “डी” दोनों विकल्पों को सही उत्तर माने। इसके आधार पर संशोधित मेरिट लिस्ट तैयार की जाए और उसे एक महीने के भीतर दोबारा जारी किया जाए।
CLAT UG 2026 Merit List: फैसले से काउंसलिंग शेड्यूल पर प्रभाव
सीएनएलयू ने इस संबंध में एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। नोटिफिकेशन में बताया गया है कि इस निर्देश का काउंसलिंग शेड्यूल पर क्या असर पड़ेगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
तीसरी अंडरग्रेजुएट एडमिशन लिस्ट, जिसे पहले 5 फरवरी को जारी किया जाना था, उसे अगले नोटिस तक रोक दिया गया है। अपील प्रक्रिया पर फैसला आने के बाद सीएनएलयू द्वारा एक नया काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया जाएगा।
कंसोर्टियम ने कहा है कि जिन छात्रों को काउंसलिंग के पहले और दूसरे राउंड में पहले ही सीटें मिल चुकी हैं, उन पर कोई असर नहीं पड़ेगा, और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
अगली खबर
]UGC NET Dec Result 2025 (Out) LIVE: यूजीसी नेट रिजल्ट जारी, स्कोर कार्ड @ugcnet.nta.nic.in, कटऑफ जानें
यूजीसी नेट 2025 परीक्षा 31 दिसंबर, 2025 से 7 जनवरी, 2026 तक अलग-अलग शिफ्ट में कंप्यूटर-बेस्ड मोड में आयोजित की गई। लाखों उम्मीदवार यूजीसी नेट रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि ये असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) पदों के लिए पात्रता तय करते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें