Civil Services Exam: सिविल सेवा परीक्षा के नियम लगातार बदलते फ्रेमवर्क का हिस्सा हैं - सरकार
Press Trust of India | February 4, 2026 | 06:38 PM IST | 2 mins read
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, देश भर में अभ्यर्थियों को समान अवसर देने के लिए, सरकार लगातार सुधार करती है और सुधारात्मक उपाय अपनाती है।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 4 फरवरी को लोकसभा को बताया कि सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services Exam) के नियम एक बदलते हुए फ्रेमवर्क का हिस्सा हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार सभी को समान अवसर देने के लिए लगातार सुधारात्मक उपाय करती रहती है।
UPSC IAS 2026: UPSC 2026 Annual Calender
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा में लद्दाख के अभ्यर्थियों को भारतीय भाषा की परीक्षा उत्तीर्ण करने से छूट देने का कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन होने के प्रश्न पर लिखित जवाब में कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड और सिक्किम राज्यों के उम्मीदवारों के लिए भारतीय भाषा का प्रश्नपत्र अनिवार्य नहीं है।
मंत्री जितेंद्र सिंह ने लद्दाख के संबंध में प्रश्न पर कहा कि सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) के नियम एक बदलती रूपरेखा का हिस्सा हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, “देश भर में अभ्यर्थियों को समान अवसर देने के लिए, सरकार लगातार सुधार करती है और सुधारात्मक उपाय अपनाती है।”
सिविल सेवा परीक्षा हर साल तीन चरणों प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में आयोजित की जाती है। इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों का चयन किया जाता है। यूपीएससी सीएसई 2026 नोटिफिकेशन 4 जनवरी को जारी कर दिया गया है।
UPSC CSE Notification 2026: 933 पदों के लिए आवेदन शुरू
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 के माध्यम से कुल 933 पदों को भरा जाएगा, जिसमें से 33 पद बेंचमार्क दिव्यांगता कैटेगरी वाले उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं। यूपीएससी सीएसई 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी से शुरू है और 24 फरवरी (शाम 6 बजे) को समाप्त हो जाएगी।
यूपीएससी सीएसई 2026 प्रीलिम्स 24 मई को आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही अगले चरण में शामिल होंगे। यूपीएससी सीएसई 2026 परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी और आवेदन के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट कर सकते है।
अगली खबर
]EMRS SSE Final Answer Key 2025: ईएमआरएस एसएसई टियर 1 परीक्षा की फाइनल आंसर की nests.tribal.gov.in पर जारी
ईएसएसई 2025 टियर-1 परीक्षा की फाइनल आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। जो उम्मीदवार दिसंबर 2025 में हुई टियर-1 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ईएमआरएस एसएसई फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें