CG Vyapam JJA Answer Key 2026: सीजी व्यापम जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट मॉडल आंसर की जारी, दर्ज कराएं आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | January 9, 2026 | 07:44 AM IST | 1 min read
सीजी व्यापम जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट आंसर की 2026 की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट एवं जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (कंप्यूटर) लिखित भर्ती परीक्षा (HJJA25) 2025 की मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। सीजी व्यापम जेजेए आंसर की 2026 पर उम्मीदवारों को 13 जनवरी तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है।
सीजी जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है। आपत्तियां दर्ज कराने के लिए कैंडिडेट को पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड की सहायता से पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। सीजी जेजेए आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लिंक 8 जनवरी से सक्रिय है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “अभ्यर्थी वेबसाइट में प्रदर्शित उत्तरों पर सप्रमाण दावा-आपत्ति 13/01/2026 को दोपहर 3:00 बजे तक अपने व्यापम प्रोफाइल में लॉगिन कर दावा- आपत्ति टैब में जाकर चुनौतियां दर्ज करा सकते हैं। डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर पेश किए गए दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा।”
मॉडल उत्तर पर अभ्यर्थी को आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। बिना शुल्क भुगतान के आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी। सीजी व्यापम जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया दावा-आपत्ति पोर्टल में दी गई है।
परीक्षा मंडल ने कहा कि, समय-सीमा के बाद एवं बिना प्रमाण के उठाई गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद विषय विशेषज्ञों द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा। छत्तीसगढ़ व्यापम एचजेजेए 2025 परीक्षा 4 जनवरी, 2026 को आयोजित की गई थी।
CG Vyapam Junior Judicial Assistant Answer Key 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीजी व्यापम जेजेए आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीजी व्यापम वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘मॉडल आंसर’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, एचजेजेए 2025 मॉडल आंसर लिंक पर क्लिक करें।
- आंसर की जांचें, डाउनलोड करें और आपत्तियां उठाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें