Central Bank Of India SO Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती की लास्ट डेट 15 फरवरी तक बढ़ी

Saurabh Pandey | February 5, 2026 | 10:11 AM IST | 2 mins read

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2026 के लिए आवेदन जमा करते समय उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देने के लिए एक केंद्र का चयन करना होगा। यदि अधिसूचित केंद्र पर पर्याप्त संख्या में उम्मीदवार उपलब्ध नहीं हैं, तो उस केंद्र को पास के किसी अन्य केंद्र में मिला दिया जाएगा।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2026 के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू का वेटेज अनुपात 70:30 होगा।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) ने स्पेशलिस्ट कैटेगरी में स्केल III के फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर और स्केल I के मार्केटिंग ऑफिसर की रेगुलर आधार पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार सीबीआई की आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in पर जाकर 15 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 3 फरवरी थी।

Central Bank of India SO Recruitment 2026: आयुसीमा

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष (मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल-1) और विदेशी मुद्रा अधिकारी के लिए अधिकतम आयु सीमा 25-35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदनारों को बैंक के भर्ती नियमों के मुताबिक आयुसीमा में छूट दी जाएगी।

Central Bank of India SO Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

  1. मार्केटिंग ऑफिसर पद के उम्मीदवारों के पास एमबीए या मार्केटिंग में स्नातकोत्तर डिप्लोमा होना आवश्यक है।
  2. फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर पद के आवेदकों के पास विदेशी मुद्रा (एफएक्स) या ट्रेड फाइनेंस में पूर्व अनुभव के साथ स्नातक डिग्री होनी चाहिए।

Central Bank of India SO Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
SC / ST / PWBD (दिव्यांगजन) / महिला उम्मीदवार
175 रुपये (केवल सूचना शुल्क + GST)
अन्य सभी उम्मीदवार (General/OBC/EWS)
850 रुपये (आवेदन शुल्क + सूचना शुल्क + GST)

Central Bank SO Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से कुल 350 रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। इसमें मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल I) के 300 पद और फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर (स्केल III) के 50 पद शामिल हैं।

Central Bank SO Recruitment 2026: परीक्षा तिथि

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तिथि फरवरी/मार्च 2026 है। हालांकि, इसकी सूचना परीक्षा केंद्र/स्थान के साथ कॉल लेटर में ऑनलाइन परीक्षा की तिथि से काफी पहले दे दी जाएगी। ऑनलाइन लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी।

Also read UPPSC PCS 2024 Mains Result: यूपीपीएससी पीसीएस मेन्स रिजल्ट जारी, 2719 कैंडिडेट इंटरव्यू के लिए चयनित

Central Bank SO Recruitment 2026: परीक्षा पासिंग मार्क्स

लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए आवश्यक अंक अनारक्षित ईडब्ल्यूएस के लिए 50% और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/दिव्यांगजन वर्ग के लिए 45% होंगे।

इंटरव्यू 100 अंकों का होगा। इंटरव्यू के लिए उत्तीर्ण होने के लिए आवश्यक अंक अनारक्षित ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 50% और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/दिव्यांगजन वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 45% होंगे। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2026 के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू का वेटेज अनुपात 70:30 होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]