Bihar Board Exam 2026: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार की अंतिम तिथि 9 अगस्त तक बढ़ी
Abhay Pratap Singh | July 27, 2025 | 04:55 PM IST | 2 mins read
आधिकारिक सूचना में कहा गया कि, केवल शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों को ही छात्रों के पंजीकरण विवरण में सुधार का अधिकार दिया गया है।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2026 में सुधार की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। बीएसईबी मैट्रिक डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2026 और बिहार बोर्ड इंटर डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2026 में छात्र अब अंतिम तिथि 9 अगस्त तक सुधार कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए करेक्शन विंडो secondary.biharboardonline.com पर और बीएसईबी कक्षा 12वीं के लिए सुधार पोर्टल seniorsecondary.biharboardonline.com पर उपलब्ध है। सूचना में कहा गया कि, केवल शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों को ही छात्रों के पंजीकरण विवरण में सुधार का अधिकार दिया गया है।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “विद्यार्थियों के जारी डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में अंकित विवरण में यदि कोई त्रुटि हो तो उसमें सुधार करने की तिथि 9.08.2025 तक बढ़ा दी गई है। इस अवधि में विद्यार्थी के नाम या उनके माता-पिता के नाम में गलती अथवा फोटो, जन्म तिथि, जाति, धर्म राष्ट्रीयता, लिंग और विषय में सुधार कर सकते हैं।”
सूचना में आगे कहा गया कि, विद्यार्थी स्वयं भी समिति की वेबसाइट इंटरमीडिएट के लिए ssonline.biharboardonline.com एवं माध्यमिक के लिए secondary.biharboardonline.com से अथवा BSEB Information App से डमी पंजीयन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। समय सीमा के भीतर त्रुटि में सुधार नहीं करने वाले छात्र वार्षिक परीक्षा हेतु आवेदन पत्र नहीं भर सकेंगे।
बीएसईबी ने कहा कि, इस प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई होने पर स्कूल या छात्र इंटरमीडिएट के लिए हेल्पलाइन नंबर 0612 - 2230039 एवं मैट्रिक के लिए हेल्पलाइन नंबर 0612 - 2232074 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए बीएसईबी की वेबसाइट पर विजिट करें।
BSEB Bihar Board Dummy Registration Card 2026: सुधार कैसे करें?
स्कूल प्राचार्य नीचे बताए गए चरणों का पालन करके बीएईबी बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2026 में सुधार कर सकते हैं:
- बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं/ कक्षा 12वीं के लिए बीएसईबी पोर्टल पर जाएं।
- यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
- संबंधित छात्र का डमी पंजीकरण कार्ड डाउनलोड करें और जांचें।
- सभी व्यक्तिगत विवरण जैसे नाम, माता-पिता का नाम आदि सत्यापित करें।
- आवश्यकता होने पर समय सीमा से पहले स्कूल प्रिंसिपल आवश्यक सुधार करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें