Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन जारी, पात्रता मानदंड जानें

Saurabh Pandey | February 9, 2026 | 08:02 AM IST | 1 min read

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती में चयनित उम्मीदवार को बैंक में शामिल होने की तिथि से 12 महीने की सक्रिय सेवा अवधि के लिए परिवीक्षा पर रहना होगा।

बैंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन परीक्षा या साक्षात्कार की तिथि की घोषणा बाद में करेगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से मैनेजर, ऑफिसर और अन्य आईटी संबंधी पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। इन रिक्तियों में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 फरवरी 2026 है।

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती में चयनित उम्मीदवार को बैंक में शामिल होने की तिथि से 12 महीने की सक्रिय सेवा अवधि के लिए परिवीक्षा पर रहना होगा।

BOB IT Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

बैंक ऑफ बड़ौदा ने आईटी स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती अभियान के तहत कुल 418 रिक्तियों की घोषणा की है। इन पदों में ऑफिसर (जेएमजी/एस-आई), मैनेजर (एमएमजी/एस-II) और सीनियर मैनेजर (एमएमजी/एस-III) शामिल हैं। ये पद सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, क्लाउड सर्विसेज, डेटा मैनेजमेंट, साइबर सिक्योरिटी और नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेशन जैसे विभिन्न आईटी विभागों में उपलब्ध हैं।

BOB IT Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
शुल्क
अनारक्षित / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी के लिए
850 रुपये (GST सहित)
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / महिला / भूतपूर्व सैनिक (Ex-SM) के लिए
175 रुपये (GST सहित)

Also read RRB Section Controller Admit Card 2026: आरआरबी सिलेक्शन कंट्रोल एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 11 और 12 फरवरी को

BOB IT Recruitment 2026: वेतनमान

ग्रेड / स्केल
प्रारंभिक मूल वेतन
अधिकतम मूल वेतन
JMG/S-I (ऑफिसर)
48,480 रुपये
85,920 रुपये
MMG/S-II (मैनेजर)
64,820 रुपये
93,960 रुपये
MMG/S-III (सीनियर मैनेजर)
85,920 रुपये
1,05,280 रुपये
SMG/S-IV (चीफ मैनेजर)
1,02,300 रुपये
1,20,940 रुपये
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]