AIBE 21 Registration 2026: एआईबीई 21वीं के लिए रजिस्ट्रेशन आज से, पात्रता मानदंड, परीक्षा तिथि जानें
Saurabh Pandey | February 11, 2026 | 10:43 AM IST | 2 mins read
ऑल इंडिया बार परीक्षा 21वीं के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा को निर्धारित नहीं किया गया है, जब तक उम्मीदवार परीक्षा पास नहीं कर लेते हैं वे कई बार परीक्षा दे सकते हैं।
नई दिल्ली : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने अखिल भारतीय बार परीक्षा (एआईबीई) 21वीं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। भारत में वकालत करने के इच्छुक एलएलबी या एलएलएम स्नातक आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com और barcouncilofindia.org के माध्यम से 30 अप्रैल, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एआईबीई 21वीं के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 1 मई तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं, जबकि आवेदन पत्र में सुधार करने की आखिरी तारीख 3 मई 2026 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें, क्योंकि बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा कोई विस्तार नहीं दिया जाएगा। पंजीकरण विंडो बंद होने के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
AIBE 21 Registration 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें
- एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
- अब लॉगिन विवरण दर्ज करके पंजीकरण करें।
- नाम, संपर्क विवरण और शैक्षणिक योग्यता सहित सभी आवश्यक जानकारी भरें।
- अपने आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अब सबमिट पर क्लिक करें, और आपका आवेदन जमा हो जाएगा।
AIBE 21 Registration 2026: पात्रता मानदंड
बीसीआई से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बीसीआई द्वारा अनुमोदित और मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज में 3 वर्षीय या 5 वर्षीय एलएलबी डिग्री के अंतिम सेमेस्टर वाले छात्र आवेदन करने के पात्र हैं, बशर्ते कि उनके पिछले किसी भी सेमेस्टर के कोई भी विषय लंबित न हों।
बीसीआई से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बीसीआई द्वारा अनुमोदित एवं मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज से 3 वर्षीय या 5 वर्षीय एलएलबी की डिग्री प्राप्त कर चुके स्नातक भी पात्र हैं, बशर्ते उन्हें अभी तक डिग्री प्राप्त न हुई हो। इसमें वे उम्मीदवार भी शामिल हैं जिन्होंने पाठ्यक्रम पूरा कर लिया है और अपनी डिग्री जारी होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
AIBE 21 Registration 2026: परीक्षा तिथि
एआईबीई 21वीं परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी, जबकि परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 22 मई को जारी किया जाएगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
AIBE 21 Registration 2026: पासिंग क्राइटेरिया
एआईबीई परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उम्मीदवार को प्रैक्टिस का प्रमाण पत्र प्राप्त होता है, जो देश भर की अदालतों और ट्रिब्यूनल में पेश होने के लिए आवश्यक है। बीसीआई की अधिसूचना के अनुसार, सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण प्रतिशत 45 प्रतिशत और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 40 प्रतिशत निर्धारित किया गया है।
AIBE 21 Registration 2026: परीक्षा कार्यक्रम
|
परीक्षा कार्यक्रम
|
महत्वपूर्ण तिथियां
|
|
ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होने की तिथि
|
11 फरवरी, 2026
|
|
ऑनलाइन पंजीकरण बंद होने की तिथि
|
30 अप्रैल, 2026
|
|
ऑनलाइन माध्यम से भुगतान की अंतिम तिथि
|
1 मई, 2026
|
|
पंजीकरण फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि
|
3 मई, 2026
|
|
प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी होने की तिथि
|
22 मई, 2026
|
|
परीक्षा की तिथि
|
7 जून, 2026
|
अगली खबर
]RRB JE City Intimation Slip 2025: आरआरबी जेई, डीएमएस, सीएमए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, परीक्षा तिथि संशोधित
इस स्लिप में कैंडिडेट्स को एग्जाम सिटी, टेंटेटिव डेट और कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी-1) के लिए शिफ्ट की जानकारी दी गई है। उम्मीदवार आरआरबी क्षेत्रीय वेबसाइट से सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड या चेक कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें