Trusted Source Image

RRB Group D Admit Card 2026: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2 फरवरी की परीक्षा तिथि के लिए जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | January 30, 2026 | 02:01 PM IST | 2 mins read

आरआरबी ग्रुप डी हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 8 जनवरी से 10 फरवरी तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जा रही है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 8 जनवरी से 10 फरवरी तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जा रही है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने सीईएन 08/2024 के तहत आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए 2 फरवरी को होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाकर आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।

आरआरबी ग्रुप डी हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड में कैंडिडेट परीक्षा केंद्र का नाम व पता, परीक्षा समय, रिपोर्टिंग समय और व्यक्तिगत विवरण सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां जांच सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है।

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 8 जनवरी से शुरू है और 10 फरवरी, 2026 को समाप्त होगी। आरआरबी द्वारा 8 और 9 जनवरी की परीक्षा सफलतापूर्वक करा ली गई है। वहीं, 3, 4, 5, 6, 9 और 10 फरवरी की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से चार दिन पहले उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Also readRRB NTPC Exam 2025 Rescheduled: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल एग्जाम रीशेड्यूल, रेलवे ने नई तिथि की जारी

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा प्रतिदिन तीन शिफ्टों में आयोजित की जाती है। प्रत्येक शिफ्ट की अवधि डेढ़ घंटे है। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 90 मिनट पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।

अभ्यर्थी किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए हेल्पडेस्क नंबर +91.9513631887 पर सोमवार से शनिवार तक सबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए डायरेक्ट लिंक https://www.rrbcdg.gov.in/2024-08-level1.php पर विजिट करें।

RRB Group D Admit Card Download: कैसे डाउनलोड करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट आरआरबी ग्रुप डी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • कैंडिडेट rrbcdg.gov.in या संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘नवीनतम सूचनाएं’ सेक्शन पर जाएं।
  • “CEN 08/2024 (लेवल 1) CBT ई-कॉल लेटर” लिंक खोजें और क्लिक करें।
  • पंजीकरण नंबर व पासवर्ड दर्ज करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications