Saurabh Pandey | February 9, 2026 | 09:58 AM IST | 1 min read
आरआरबी एएलपी 2026 का एडमिट कार्ड उन उम्मीदवारों को जारी किया जाएगा, जिनके आवेदन पत्र सफलतापूर्वक स्वीकार कर लिए गए हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य दस्तावेज है।

नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) सहायक लोको पायलट भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज 9 फरवरी को जारी कर सकता है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
इससे पहले आरआरबी ने सहायक लोको पायलट भर्ती परीक्षा की सिटी स्लिप 5 फरवरी, 2026 को जारी की जा चुकी है, जिसका डाउनलोड लिंक आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध है।
आरआरबी एएलपी 2026 का एडमिट कार्ड उन उम्मीदवारों को जारी किया जाएगा, जिनके आवेदन पत्र सफलतापूर्वक स्वीकार कर लिए गए हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य दस्तावेज है।
आरआरबी एएलपी 2026 एडमिट कार्ड में परीक्षा की तिथि, शिफ्ट का समय, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा के दिन के निर्देश जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होती है।
सीईएन | पद | सीबीटी परीक्षा तिथियां |
सीईएन 01/2025 | सहायक लोको पायलट (एएलपी) | 13.02.2026, 16.02.2026, 17.02.2026 एवं 18.02.2026 |
आरआरबी एएलपी भर्ती परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी, जिसमें कुल 75 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 75 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।