Trusted Source Image

RPSC 2nd Grade Teacher Result 2026: राजस्थान सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती रिजल्ट जारी, मेरिट लिस्ट, कटऑफ अंक जानें

Saurabh Pandey | February 4, 2026 | 04:08 PM IST | 1 min read

ऑनलाइन विस्तृत आवेदन-पत्र भरने के लिए आयोग द्वारा 7 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 (रात्रि 11:59) तक लिंक खोला जाएगा। विस्तृत आवेदन-पत्र एवं दस्तावेजों की जांच संबंधित विभाग (माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर) द्वारा ही की जाएगी।

राजस्थान सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती में 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में 5 विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण 359 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया जाता है। (आधिकारिक वेबसाइट)
राजस्थान सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती में 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में 5 विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण 359 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया जाता है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने आरपीएससी सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025-26 का परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग ने विज्ञान (साइंस) विषय के लिए प्रोविजनल मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ अंक घोषित किए हैं। सामाजिक विज्ञान विषय का परिणाम घोषित कर दिया गया है, जबकि शेष विषयों के परिणाम शीघ्र ही जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवारों को पीडीएफ डाउनलोड करके अपना रोल नंबर खोजना होगा, ताकि वे पुष्टि कर सकें कि वे अगले चरण के लिए योग्य हैं या नहीं।

जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर सूची में हैं, उन्हें दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। डिटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटिनी ऑनलाइन जमा करने की प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल पर 4 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक निर्धारित है।

RPSC 2nd Grade Result 2026: स्कोरकार्ड विवरण

  1. परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था
  2. परीक्षा का नाम
  3. विषय
  4. परिणाम तिथि
  5. योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर
  6. योग्यता स्थिति और कट-ऑफ अंक

RPSC 2nd Grade Result 2026: कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक

कैटेगरी (श्रेणी)
कटऑफ अंक
अनारक्षित (UR)
231.77
ओबीसी (OBC)
215.88
ईडब्ल्यूएस (EWS)
200.41
एमबीसी (MBC)
202.45
एसटी (ST)
187.52
एससी (SC)
178.83

Also read RSSB Forester Recruitment 2026: राजस्थान फॉरेस्टर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 11 फरवरी तक बढ़ी

अयोग्य उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

राजस्थान सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में 5 विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण 359 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया जाता है। इन 359 अभ्यर्थियों के रोल नम्बर अलग से आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जा रहे हैं।

RPSC 2nd Grade Result 2026: परीक्षा कब आयोजित हुई थी?

राजस्थान सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा के माध्यम से, आरपीएससी का उद्देश्य हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और संस्कृत सहित विभिन्न विषयों में शिक्षण पदों को भरना है। यह परीक्षा 19 अगस्त 2025 से 17 सितंबर 2025 के बीच कई दिनों तक अलग-अलग विषयों के लिए आयोजित की गई थी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications