Trusted Source Image

गणतंत्र दिवस समारोह में बिहार के राज्यपाल ने कहा- 2030 तक 1 करोड़ नौकरियां देना सरकार की प्राथमिकता

Press Trust of India | January 26, 2026 | 04:12 PM IST | 1 min read

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, "हाल के वर्षों में 10 लाख सरकारी नौकरियां और 40 लाख रोजगार के अवसर पहले ही प्रदान किए जा चुके हैं।"

राज्यपाल ने कहा कि सरकार ने राज्य पुलिस में महिलाओं की संख्या भी बढ़ाई है। (इमेज-एक्स/@GovernorBihar)
राज्यपाल ने कहा कि सरकार ने राज्य पुलिस में महिलाओं की संख्या भी बढ़ाई है। (इमेज-एक्स/@GovernorBihar)

पटना: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वर्ष 2030 तक एक करोड़ सरकारी नौकरियां और अन्य रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने यह बात कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा और कई मंत्री उपस्थित रहे।

राज्यपाल ने कहा, “राज्य प्रशासन मिशन मोड में युवाओं को 2030 तक एक करोड़ सरकारी नौकरियां और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहा है। जहां रिक्त पदों को भरा जा रहा है, वहीं नए पद भी सृजित किए जा रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "हाल के वर्षों में 10 लाख सरकारी नौकरियां और 40 लाख रोजगार के अवसर पहले ही प्रदान किए जा चुके हैं। कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए पुलिस बल की संख्या बढ़ाकर 1.21 लाख कर दी गई है।"

Also readRepublic Day 2026: राष्ट्रपति मुर्मू ने 77वें गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा झंडा, जानें इस वर्ष की थीम, इतिहास

राज्यपाल ने कहा कि पिछले वर्षों में राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं और बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा, “ राजग सरकार ने प्रत्येक परिवार की एक महिला को पसंद का व्यवसाय शुरू करने के लिए 10,000 रुपए दिए हैं।

यह भी वादा किया गया है कि यदि व्यवसाय सफलतापूर्वक चलता रहा तो उन्हें दो लाख रुपए तक की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। राज्यपाल ने कहा कि सरकार ने राज्य पुलिस में महिलाओं की संख्या भी बढ़ाई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications