Trusted Source Image

JNVST Admit Card 2026: जेएनवीएसटी एडमिट कार्ड क्लास 9 और 11 की परीक्षाओं के लिए navodaya.gov.in पर जारी

Santosh Kumar | January 7, 2026 | 12:36 PM IST | 2 mins read

उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके अपने जेएनवीएसटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

जेएनवीएसटी एडमिट कार्ड क्लास 9 और 11 लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट (एलईएसटी) के लिए हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
जेएनवीएसटी एडमिट कार्ड क्लास 9 और 11 लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट (एलईएसटी) के लिए हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर क्लास 9 और 11 में एडमिशन के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट (जेएनवीएसटी) 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ये एडमिट कार्ड क्लास 9 लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट (एलईएसटी) और क्लास 11 के लिए हैं।

लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट 2026 क्लास 9वीं, 11वीं के लिए 7 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। जेएनवीएसटी क्लास 9 और 11 के एडमिट कार्ड में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, एग्जाम सेंटर का पता, डेट, समय और अन्य निर्देश हैं।

JNVST Admit Card 2026: एडमिट कार्ड सेंटर में एंट्री के लिए जरूरी

कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दी गई सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक करें और अगर कोई गलती हो तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। जेएनवीएसटी एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में एंट्री के लिए आवश्यक है।

ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, एनवीएस द्वारा "पश्चिम बंगाल और झारखंड राज्यों के लिए क्लास 11 के एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे।" जेएनवीएसटी एंट्रेंस एग्जाम के क्वेश्चन पेपर में कुल 100 सवाल होंगे और यह 100 नंबर का होगा।

Also readBSEB Admit Card 2026 LIVE: बिहार बोर्ड मैट्रिक एडमिट कार्ड जारी, इंटर प्रवेश पत्र भी जल्द, डाउनलोड लिंक जानें

JNVST Admit Card 2026: जेएनवीएसटी एडमिट कार्ड कैसे देखें?

स्टूडेंट्स नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके क्लास 9 और 11 के लिए जेएनवीएसटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-

  • एनवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
  • जेएनवीएसटी कक्षा 9, 11 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से आईडी लॉग इन करें।
  • जेएनवीएसटी एडमिट कार्ड पीडीएफ 2026 डाउनलोड करें।
  • एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण की जांच करें और प्रिंट आउट लें।

एग्जाम के दिन, कैंडिडेट्स को अपना जेएनवीएसटी एडमिट कार्ड और एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड लाना होगा। एग्जाम सेंटर पर रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचें और एक काला या नीला बॉलपॉइंट पेन साथ लाएं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications