JKBOSE Class 12th Result 2025: जम्मू कश्मीर बोर्ड 12वीं का रिजल्ट jkbose.nic.in पर घोषित, 74.8% स्टूडेंट पास

जम्मू कश्मीर बोर्ड 12th का परिणाम डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और पंजीकरण संख्या जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

जम्मू कश्मीर बोर्ड 12th रिजल्ट 2025 आज जारी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

Abhay Pratap Singh | April 30, 2025 | 03:14 PM IST

नई दिल्ली: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने आज यानी 30 अप्रैल को शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए कक्षा 12 के परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं। छात्र JKBOSE की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in के माध्यम से जम्मू कश्मीर बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 जांच सकते हैं।

जम्मू कश्मीर बोर्ड 12th का परिणाम डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और पंजीकरण संख्या जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। नोटिस में कहा गया कि ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल है। विद्यार्थी कुछ समय बाद अपने संबंधित स्कूल से जम्मू कश्मीर बोर्ड कक्षा 12वीं की मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।

JKBOSE कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में कुल 1,03,308 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 77,311 (74.8 प्रतिशत) स्टूडेंट उत्तीर्ण हुए हैं। जेकेबोस 12वीं रिजल्ट 2025 में लड़कियों का पास प्रतिशत 77.72% तथा लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 71.95% दर्ज किया गया। लड़कों की तुलना में लड़कियों का प्रदर्शन अच्छा रहा।

Also read CISCE 10th, 12th Results 2025: सीआईएससीई 10वीं में 99.9, 12वीं में 99.2 फीसदी छात्रों ने पास की परीक्षा

जेकेबोस 12वीं रिजल्ट 2025 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए जेकेबोस 12th कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 का आयोजन किया जाएगा।

हालांकि, दो से अधिक विषयों में फेल छात्रों को दोबारा उसी कक्षा में पढ़ना होगा। इस वर्ष, जम्मू-कश्मीर बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षा सॉफ्ट जोन में 15 फरवरी से 17 मार्च तक और हार्ड जोन में 20 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की गई थी।

JKBOSE 12th Result 2025 Link: कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार निम्नलिखिति चरणों का पालन करके आसानी से जेकेबोस 12th रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • JKBOSE की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “JKBOSE 12वीं रिजल्ट 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर व पंजीकरण संख्या दर्ज करें और सबमिट करें।
  • JKBOSE कक्षा 12 परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]