Trusted Source Image

JAC 12th Arts Result 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट आज होगा जारी, ऑफिशियल वेबसाइट्स जानें

Saurabh Pandey | June 5, 2025 | 07:52 AM IST | 1 min read

जेएसी ने 11 फरवरी से 4 मार्च तक झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा आयोजित की थी, जबकि 31 मई को विज्ञान और वाणिज्य संकाय के लिए जेएसी इंटर परिणाम घोषित किए थे।

जेएसी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टॉपर्स की सूची, पास प्रतिशत और जिलेवार प्रदर्शन विवरण भी जारी किए जाने की उम्मीद है। (आधिकारिक वेबसाइट)
जेएसी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टॉपर्स की सूची, पास प्रतिशत और जिलेवार प्रदर्शन विवरण भी जारी किए जाने की उम्मीद है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) आज यानी 5 जून दोपहर 2 बजे झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित करेगी। जेएसी इंटर परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और results.digilocker.gov.in पर जाकर अपने अंक देख और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

जेएसी 12वीं आर्ट्स रिजल्ट की घोषणा सबसे पहले दोपहर 2 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दोपहर 2:15 बजे आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर छात्रों को स्कोरकार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

जेएसी 12वीं कला संकाय के स्कोरकार्ड में बोर्ड का नाम, छात्र, पिता, माता, रोल नंबर, रोल कोड, संकाय का नाम, विभिन्न विषयों में प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक, ग्रेड और योग्यता की स्थिति जैसे विवरण शामिल होंगे।

jac 12th result 2025: रिजल्ट वेबसाइट्स

  • jacresults.com
  • jac.jharkhand.gov.in
  • results.digilocker.gov.in

JAC 12th Result 2025: मार्किंग स्कीम

मार्किंग स्कीम के अनुसार, छात्रों को जेएसी 12वीं कला संकाय की परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।

Also read JAC 12th Result 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट साइंस और कॉमर्स के लिए jacresults.com पर जारी, डाउनलोड करें

JAC 12th Results 2025: 12वीं आर्ट्स रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाएं।
  • होमपेज पर कक्षा 12 आर्ट्स रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रोल कोड और रोल नंबर सबमिट करें।
  • जेएसी 12वीं मार्कशीट पीडीएफ देखें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications