Trusted Source Image

IGNOU B.Ed Registration 2026: इग्नू बीएड रजिस्ट्रेशन ignou.ac.in पर शुरू, पात्रता मानदंड, परीक्षा शुल्क जानें

Saurabh Pandey | January 29, 2026 | 07:33 PM IST | 1 min read

इग्नू के बैचलर ऑफ एजुकेशन प्रोग्राम (बी.एड.) में प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा। नोडल क्षेत्रीय केंद्रवार मेरिट सूची तैयार की जाएगी। विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।

इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड IGNOU की वेबसाइट ignou.ac.in पर अपलोड किए जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड IGNOU की वेबसाइट ignou.ac.in पर अपलोड किए जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने बीएड प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। इच्छुक और पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले छात्र 27 फरवरी तक आधिकारिक वेबसाइट ignou-bed.samarth.edu.in या ignou.ac.in पर जाकर IGNOU BEd प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 27 फरवरी 2026 है।

इग्नू के बैचलर ऑफ एजुकेशन प्रोग्राम (बी.एड.) में प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा। नोडल क्षेत्रीय केंद्रवार मेरिट सूची तैयार की जाएगी। विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।

Ignou BEd Registration 2026: आवेदन शुल्क

इग्नू बीएड प्रवेश पंजीकरण के लिए छात्रों को 1000 रुपये परीक्षा शुल्क का भुगतान बैंकों द्वारा जारी क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड का उपयोग करके या ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से करना होगा।

Ignou BEd Registration 2026: शैक्षणिक योग्यता

  • विज्ञान/सामाजिक विज्ञान/वाणिज्य/मानविकी में स्नातक और/या स्नातकोत्तर डिग्री में कम से कम 50% अंक होना चाहिए।
  • विज्ञान और गणित में विशेषज्ञता के साथ इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में स्नातक की डिग्री में 55% अंक या इसके समकक्ष कोई अन्य योग्यता हो।

बी.एड. (ओडीएल) के लिए निम्नलिखित श्रेणियां पात्र हैं-

  • प्राथमिक शिक्षा में प्रशिक्षित सेवारत शिक्षक
  • वे उम्मीदवार जिन्होंने एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम को आमने-सामने की कक्षा के माध्यम से पूरा किया है।

Also read UPSSSC Junior Assistant Admit Card 2026: यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट एडमिट कार्ड upsssc.gov.in पर जारी

इग्नू बीएड एडमिशन के लिए दस्तावेजों की लिस्ट

  1. ईमेल आईडी
  2. आय प्रमाण पत्र
  3. हाई स्कूल की मार्कशीट
  4. फोटो पहचान पत्र
  5. वैलिड मोबाइल नंबर
  6. जन्मतिथि का प्रमाण
  7. श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  8. पासपोर्ट आकार की फोटो
  9. स्कैन किए गए हस्ताक्षर
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications