Santosh Kumar | August 4, 2026 | 03:28 PM IST | 2 mins read
एचटीईटी स्कोरकार्ड में कुल अंक, विषय-वार अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस दिखाई देगा। एचटेट सर्टिफिकेट लाइफटाइम के लिए वैध होता है।

नई दिल्ली: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (बीएसईएच), भिवानी द्वारा आयोजित हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (एचटीईटी) के रिजल्ट जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। एचटीईटी परीक्षा 4 और 5 जुलाई को आयोजित की गई। यह परीक्षा लेवल-1 (पीआरटी), लेवल-2 (टीजीटी) और लेवल-3 (पीजीटी) के लिए हुई। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक परिणाम की आधिकारिक डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणाम इसी सप्ताह जारी होने की उम्मीद है।
एचबीएसई द्वारा 6 जुलाई को प्रोविजनल एचटीईटी आंसर की जारी की गई। उम्मीदवारों को 6 से 9 जुलाई के बीच आपत्तियां दर्ज करने का मौका दिया गया। हरियाणा बोर्ड द्वारा अब नतीजे जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं।
परिणाम के साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी की जा सकती है। एचटेट परीक्षा कुल 150 अंकों की होती है और इसमें 150 मल्टीपल-चॉइस सवाल होते हैं। हर सही जवाब के लिए 1 अंक मिलता है और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए पासिंग मार्क्स 60% (90 अंक) हैं। हरियाणा की अनुसूचित जातियों, अन्य पिछड़ा वर्गों और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स 55% (लगभग 82-83 अंक) तय किए गए हैं।
दूसरे राज्यों के एससी और दिव्यांग उम्मीदवारों को भी जनरल कैटेगरी की तरह 60% अंक लाने होंगे। एचटेट 2026 रिजल्ट घोषित होने के बाद, उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
इसके लिए उन्हें अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर या पासवर्ड/जन्म तिथि की जरूरत होगी। स्कोरकार्ड में कुल अंक, विषय-वार अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस दिखाई देगा। एचटेट सर्टिफिकेट लाइफटाइम के लिए वैध होता है।
इससे उम्मीदवार हरियाणा के सरकारी स्कूलों में टीचिंग पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकेंगे। इस साल लगभग 2.33 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। एचटीईटी 2026 परीक्षा 383 सेंटर्स पर आयोजित की गई थी।