वर्ष 2023-24 में शिक्षकों की कुल संख्या बढ़कर 17.32 लाख हो गई, जिनमें से 55.1 प्रतिशत पुरुष और 44.9 प्रतिशत महिलाएं हैं।
उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने रायबरेली में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (कानपुर) के तहत लगभग ₹50 करोड़ की लागत से एक नए उद्यान महाविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी है। इसके निर्माण के लिए कृषि विभाग द्वारा 22 हेक्टेयर भूमि निशुल्क हस्तांतरित की गई है।