CISCE Results 2025: 10वीं-12वीं में लड़कियां लड़कों से मामूली अंतर से आगे, जानें सीआईएससीई रिजल्ट के आंकड़े
बोर्ड रिजल्ट से खुश न होने वाले छात्र री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। री-चेकिंग के लिए आवेदन 4 मई 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे।
Santosh Kumar | April 30, 2025 | 04:35 PM IST
नई दिल्ली: इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के नतीजे बुधवार (30 अप्रैल) को घोषित किए गए, जिसमें लड़कियां फिर से लड़कों से आगे रहीं। 10वीं की परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.45 और लड़कों का 98.64 रहा। इसी तरह 12वीं में भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया, जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 99.45 और लड़कों का 98.64 रहा।
10वीं की परीक्षा 2025 में कुल 2,52,557 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 2,50,249 परीक्षा में पास हुए। वहीं, 12वीं में 99,551 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 98,578 सफल हुए। इस साल 10वीं का पास प्रतिशत 99.9% और 12वीं का 99.2% रहा।
आईसीएसई रिजल्ट 2025 में भारत के पश्चिमी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 99.83% छात्र पास हुए, जबकि दक्षिण भारत में 99.73% छात्र सफल हुए। वहीं, इस बार 12वीं में पास प्रतिशत 99.02% रहा, जो पिछले साल के 99.47% से थोड़ा कम है।
CISCE Board Results 2025: री-चेकिंग के लिए आवेदन 4 मई तक
आईसीएसई 2025 परीक्षा 67 लिखित विषयों में आयोजित की गई थी, जिनमें से 20 भारतीय भाषाएं और 14 विदेशी भाषाएं और एक शास्त्रीय भाषा थी। सीआईएससीई रिजल्ट डिजिलॉकर के जरिए भी चेक किए जा सकते हैं।
आईएससी 2025 परीक्षा 47 लिखित विषयों में आयोजित की गई थी, जिनमें से 12 भारतीय भाषाएं, चार विदेशी भाषाएं और दो शास्त्रीय भाषाएं थीं। सीआईएससीई कक्षा 10वीं-12वीं के लिए सुधार परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी।
बोर्ड रिजल्ट से खुश न होने वाले छात्र री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। री-चेकिंग के लिए आवेदन 4 मई 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। दोनों कक्षाओं के री-चेकिंग के नतीजे CISCE की वेबसाइट पर एक साथ घोषित किए जाएंगे।
Also read CISCE ICSE, ISC Results 2025: सीआईएससीई 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी, पास परसेंटेज जानें
CISCE Board 10th Result 2025: आईसीएसई में क्षेत्रवार आंकड़े
क्षेत्रवार सीआईएससीई आईसीएसई कक्षा 10 परिणाम 2025 का विश्लेषण नीचे दिया गया है-
क्षेत्र |
कुल उपस्थित छात्र |
पास हुए छात्र |
पास प्रतिशत |
फेल छात्र |
फेल प्रतिशत |
---|---|---|---|---|---|
उत्तर |
84,675 |
83,642 |
98.78% |
1,033 |
1.22% |
पूर्व |
78,201 |
77,185 |
98.70% |
1,016 |
1.30% |
पश्चिम |
34,281 |
34,224 |
99.83% |
57 |
0.17% |
दक्षिण |
54,553 |
54,407 |
99.73% |
146 |
0.27% |
विदेश |
847 |
791 |
93.39% |
56 |
6.61% |
उत्तर-पूर्व |
3,078 |
3,037 |
98.67% |
41 |
1.33% |
CISCE Board 10th Result 2025: आईएससी में क्षेत्रवार आंकड़े
क्षेत्रवार सीआईएससीई आईएससी कक्षा 12 परिणाम 2025 का विश्लेषण नीचे दिया गया है-
क्षेत्र |
कुल उपस्थित छात्र |
पास छात्र |
पास प्रतिशत |
फेल छात्र |
फेल प्रतिशत |
---|---|---|---|---|---|
उत्तर |
46,379 |
45,900 |
98.97% |
479 |
1.03% |
पूर्व |
36,492 |
36,040 |
98.76% |
452 |
1.24% |
पश्चिम |
6,461 |
6,443 |
99.72% |
18 |
0.28% |
दक्षिण |
9,824 |
9,800 |
99.76% |
24 |
0.24% |
विदेश |
395 |
395 |
100.00% |
0 |
0.00% |
उत्तर-पूर्व |
1,373 |
1,345 |
97.96% |
28 |
2.04% |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET UG 2025: उत्तर प्रदेश के शीर्ष एमबीबीएस मेडिकल कॉलेज कौन से हैं? पात्रता और फीस जानें
- NEET UG 2025: नीट यूजी परीक्षा पास करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए? जानें पिछले 3 सालों का कैटेगरी वाइज कटऑफ
- IIT Admission 2025: आईआईटी में बिना जेईई कैसे मिलेगा एडमिशन? जानें क्या-क्या हैं विकल्प
- Top Dental Colleges in India 2025: भारत के टॉप डेंटल कॉलेज कौन से हैं? एलिजिबिलिटी, रैंक, फीस जानें
- JEE Main 2025 Result: जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट जल्द; जानें टॉप एनआईटी की कोर्स-वाइज ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक
- GATE 2025: आईआईटी कानपुर में एमटेक प्रोग्राम के लिए गेट कटऑफ क्या होगी? रैंक, फीस और पात्रता जानें
- JEE Main 2025: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक
- JEE Advanced 2025: आईआईटी पटना के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक जानें
- JEE Main 2025: एनआईटी जालंधर के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? एनआईआरएफ रैंक, कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें
- JEE Advanced 2025: आईआईटी धारवाड़ के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक जानें