Trusted Source Image

CBSE 10th Second Board Result 2026: सीबीएसई 10वीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट लिंक results.digilocker.gov.in पर एक्टिव

Santosh Kumar | July 18, 2026 | 08:32 PM IST | 1 min read

एनईपी 2020 के तहत सीबीएसई ने दो बार बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कीं; इनमें से पहली परीक्षा 17 फरवरी से 10 मार्च के बीच हुई, जिसमें कुल पास प्रतिशत 93.70% रहा, यह 2025 में दर्ज 93.66% की तुलना में थोड़ा बेहतर है।

Back

Best Courses After 10th Class

Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.

Download EBook
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट लिंक results.digilocker.gov.in या cbse.gov.in पर एक्टिव है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट लिंक results.digilocker.gov.in या cbse.gov.in पर एक्टिव है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा के बाद इम्प्रूवमेंट या कम्पार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब अपना परिणाम देख सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट results.digilocker.gov.in या cbse.gov.in पर एक्टिव है। छात्र आसानी से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE 2026 Class 10 Second Board Exam QP's: Math | Math Std. | English | Science

CBSE 2026 Class 10 Second Board Exam Answer Key: Math | Math Std. | English | Science

Latest: Best Courses After 10thBest Stream After 10th

सीबीएसई कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 से 21 मई तक आयोजित की गई। इसमें लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया। सीबीएसई ने नतीजे डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर जारी किए हैं ताकि छात्रों को फिजिकल मार्कशीट का इंतजार न करना पड़े।

CBSE 10th Second Board Result 2026: सीबीएसई 10वीं मार्कशीट जारी

डिजिलॉकर पर उपलब्ध मार्कशीट आधिकारिक और सत्यापित है। 10वीं रिजल्ट में छात्रों के मार्क्स, ग्रेड और पास/फेल का स्टेटस दिखाया गया है। जिन छात्रों ने कम्पार्टमेंट एग्जाम पास कर लिए हैं, वे अब 'पास' कैटेगरी में आ गए हैं।

इस साल, एनईपी 2020 के तहत सीबीएसई ने दो बार बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कीं; इनमें से पहली परीक्षा 17 फरवरी से 10 मार्च के बीच हुई, जिसमें कुल पास प्रतिशत 93.70% रहा, यह 2025 में दर्ज 93.66% की तुलना में थोड़ा बेहतर है।

Also readCBSE Three Language Policy: 7वीं से 9वीं के छात्र 10वीं तक पढ़ सकेंगे दो विदेशी भाषाएं, बोर्ड ने दी जानकारी

CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट डिजिलॉकर से कैसे देखें?

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से छात्र सीबीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट देख सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जाएं।
  • सीबीएसई कक्षा 10 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • पेज पर रोल नंबर और आवश्यक विवरण दर्ज करें व सबमिट करें।
  • सीबीएसई 10वीं स्कोरकार्ड पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • सीबीएसई कक्षा 10 रिजल्ट 2026 जांचें और इसे डाउनलोड करें।

जो छात्र मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं, वे मार्क्स के वेरिफिकेशन के लिए अप्लाई कर सकेंगे। वह जांची गई आंसर शीट की फोटोकॉपी ले सकेंगे और री-इवैल्यूएशन के लिए रिक्वेस्ट कर सकेंगे। इसके बाद, फाइनल सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google