Santosh Kumar | August 2, 2026 | 05:02 PM IST | 1 min read
कैट 2026 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 2,700 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 1,350 रुपये है।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebook
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) इंदौर द्वारा आयोजित कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल सुबह 10 बजे से आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर को शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगे। कैट 2026 परीक्षा 29 नवंबर को देश भर के लगभग 170 शहरों में 3 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
New: Registration Guide | Past 10 years CAT QP's | 2025 Weightage | PYQ's: Quant | VARC | DILR
Don't Miss: Geometry & Mensuration | Modern Maths | 15 CAT Myths | Toppers’ Secrets
Check: Career Launcher Race to 99%ile - 13 hours of extensive masterclass to Ace CAT
Latest: Register for Career Launcher Open Mock and experience CAT before actual CAT
उम्मीदवारों को 5 पसंदीदा शहर चुनने का विकल्प दिया जाएगा। एक बार उम्मीदवार को केंद्र आवंटित हो जाने के बाद, किसी भी बदलाव की अनुमति नहीं है। पंजीकरण विंडो बंद होने के बाद, संपादन विंडो उपलब्ध कराई जाएगी।
इस दौरान, उम्मीदवार (i) अपनी फोटो, (ii) हस्ताक्षर और (iii) परीक्षा शहर की अपनी पसंद में बदलाव कर सकेंगे। यह विकल्प केवल उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगा जिन्होंने फीस भरकर सफलतापूर्वक पंजीकरण किया है।
आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 2,700 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 1,350 रुपये है, इसका भुगतान ऑनलाइन करना होगा। जरूरत पड़ने पर संस्थान, कैट एग्जाम डेट और समय बदल सकते हैं।
आईआईएम कैट पात्रता मानदंड के अनुसार, किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से 50% अंकों के साथ स्नातक (यूजी) की डिग्री रखने वाले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार आईआईएम कैट के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं।
कैट 2026 परीक्षा की कुल अवधि 120 मिनट होगी, जिसमें 3 सेक्शन- वर्बल एबिलिटी और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (वीएआरसी), डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग (डीआईएलआर), और क्वांटिटेटिव एबिलिटी (क्यूए) शामिल हैं।
उम्मीदवारों को हर सेक्शन के लिए 40 मिनट मिलेंगे और वे किसी एक सेक्शन पर काम करते समय दूसरे सेक्शन पर नहीं जा सकेंगे। एग्जाम फॉर्मेट को समझने के लिए कैट की वेबसाइट पर मॉक टेस्ट भी उपलब्ध कराया जाएगा।