BSEH DElEd Result 2025: हरियाणा डीएलएड रिजल्ट bseh.org.in पर जारी; डायरेक्ट लिंक और डाउनलोड प्रक्रिया जानें

हरियाणा डीएलएड रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को रोल नंबर और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।

बीएसईएच डीएलएड परिणाम केवल ऑनलाइन ही उपलब्ध होंगे। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
बीएसईएच डीएलएड परिणाम केवल ऑनलाइन ही उपलब्ध होंगे। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

Abhay Pratap Singh | April 16, 2025 | 03:27 PM IST

नई दिल्ली: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने डीएलएड स्पेशल/मर्सी चांस/पुनः उपस्थिति/नवीनतम परीक्षा जुलाई-2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। हरियाणा डीएलएड परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के माध्यम से बीएसईएच डीएलएड रिजल्ट 2025 की जांच कर सकते हैं।

हरियाणा डीएलएड रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को रोल नंबर और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। बीएसईएच डीएलडड परिणाम 2025 केवल ऑनलाइन ही उपलब्ध होंगे। उम्मीदवारों को किसी भी ऑफलाइन मोड के माध्यम से BSEH DElEd रिजल्ट 2025 के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा।

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा ने नोटिस में कहा कि, उम्मीदवारों को अपने स्कोरकार्ड पर सभी विवरणों को सत्यापित करना चाहिए और बोर्ड अधिकारियों को विसंगतियों (यदि कोई हो) की रिपोर्ट करनी चाहिए। पुनर्मूल्यांकन या पूरक परीक्षाओं (यदि लागू हो) के बारे में आगे की अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी।

Also readBihar DElED Dummy Admit Card 2025: बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड deledbihar.com पर जारी, एग्जाम पैटर्न जानें

BSEH DElEd Result 2025 OUT: रिजल्ट विवरण

बीएसईएच रिजल्ट में छात्र निम्नलिखित विवरणों की जांच कर सकते हैं:

  • कैंडिडेट का नाम
  • जन्म तिथि
  • रिजल्ट स्टेट्स
  • परीक्षा का नाम
  • कुल अंक
  • प्राप्त अंक

हरियाणा बीएसईएच डीएलएड परिणाम 2025 सीधा लिंक: https://bsehexam2017.in/Deledexamjuly2024/result.aspx

Haryana DElEd Result 2025: कैसे जांच करें?

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके हरियाणा डीएलएड रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “रिजल्ट” टैब देखें और संबंधित परीक्षा व प्रोग्राम कोड चुनें।
  • आवश्यकतानुसार अपना एप्लीकेशन आईडी/रोल नंबर दर्ज करें।
  • बिहार डीएलएड परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications