JEE Main Result 2025: जेईई मेन सेशन 2 पेपर 1 रिजल्ट जारी, jeemain.nta.nic.in से करें डाउनलोड

जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।

एनटीए द्वारा जेईई मेन 2025 सेशन 2 आंसर की पहले ही जारी कर दी गई है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
एनटीए द्वारा जेईई मेन 2025 सेशन 2 आंसर की पहले ही जारी कर दी गई है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

Santosh Kumar | April 19, 2025 | 12:07 AM IST

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2025 सत्र 2 पेपर 1 के नतीजे जारी कर दिए हैं। जेईई मेन 2025 सत्र 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपने नतीजे देख और डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन 2025 सत्र 2 परीक्षा 2 से 9 अप्रैल, 2025 के बीच आयोजित की गई। जेईई मेन 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया लेख में आगे दी गई है।

जेईई मेन सेशन 2 पेपर 1 रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। जेईई मेन 2025 परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई।

एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट पहले ही फरवरी 2025 में घोषित कर दिया है। दोनों सत्रों के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की अंतिम रैंकिंग तैयार की जाएगी। जेईई मेन 2025 सेशन 2 आंसर की पहले ही जारी कर दी गई है।

JEE Main 2025 Session 2 Result: जेईई मेन 2025 कटऑफ

एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 2 के परिणाम के साथ ही, उम्मीदवारों की अखिल भारतीय रैंक भी घोषित कर दी है। परीक्षा देश भर के 285 शहरों और विदेश के 15 शहरों में बनाए गए 531 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।

केवल वे उम्मीदवार जो शीर्ष 2.5 लाख रैंक हासिल करते हैं, वे ही जेईई एडवांस परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। जेईई मेन 2025 का श्रेणीवार कटऑफ और योग्य उम्मीदवारों की संख्या की जानकारी नीचे तालिका में दी गई है-

वर्गपरसेंटाइल
योग्य उम्मीदवारों की संख्या
यूआर - जनरल100 - 93.102326297,321
यूआर - पीडब्ल्यूडी93.0950208 - 0.00793493,950
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस)93.0950208 - 80.3830119,25,009
ओबीसी - नॉन क्रीमी लेयर (एनसीएल)93.0950208 - 79.431358267,614
अनुसूचित जाति (एससी)93.0950208 - 61.152693337,519
अनुसूचित जनजाति (एसटी)93.0950208 - 47.902646518,823

Also readJEE Main 2025 Result: जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट जारी; जानें टॉप एनआईटी की कोर्स-वाइज ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक

JEE Mains 2025 Result: जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई मेन 2025 सेशन 2 स्कोरकार्ड की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • सेशन 2 जेईई मेन रिजल्ट लिंक 2025 पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
  • आईडी लॉगिन करें जेईई मेन 2025 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
  • अपने अंक जांचें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।

JEE Mains 2025 Toppers: 24 छात्रों को 100 परसेंटाइल

निम्नलिखित उम्मीदवारों ने आवेदन संख्या के आरोही क्रम में जेईई (मुख्य) 2025 पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक.) में 100 एनटीए स्कोर प्राप्त किया है-

क्रम संख्या

आवेदन संख्या

अभ्यर्थी का नाम

पात्रता राज्य (12वीं उत्तीर्ण राज्य)

1

250310002966

एमडी अनस

राजस्थान

2

250310009213

आयुष सिंघल

राजस्थान

3

250310013515

आर्चिस्मान नंदी

पश्चिम बंगाल

4

250310016185

देवदत्ता माझी

पश्चिम बंगाल

5

250310017038

आयुष रवि चौधरी

महाराष्ट्र

6

250310034153

लक्ष्य शर्मा

राजस्थान

7

250310034720

कुशाग्र गुप्ता

कर्नाटक

8

250310070875

हर्ष ए गुप्ता

तेलंगाना

9

250310090488

आदित प्रकाश भगड़े

गुजरात

10

250310133572

दक्ष

दिल्ली

11

250310141348

हर्ष झा

दिल्ली

12

250310150634

रजित गुप्ता

राजस्थान

13

250310201195

श्रेयस लोहिया

उत्तर प्रदेश

14

250310236696

सक्षम जिंदल

राजस्थान

15

250310254844

सौरव

उत्तर प्रदेश

16

250310255592

वंगला अजय रेड्डी

तेलंगाना

17

250310296087

सानिध्य सराफ

महाराष्ट्र

18

250310299968

विशाल जैन

महाराष्ट्र

19

250310312145

अर्नव सिंह

राजस्थान

20

250310391420

शिवेन विकास तोशनीवाल

गुजरात

21

250310469257

कुशाग्र बैंगाहा

उत्तर प्रदेश

22

250310564942

साई मनोरमा गुथिकोंडा

आंध्र प्रदेश

23

250310569571

ओम प्रकाश बेहरा

राजस्थान

24

250310746461

बानी ब्रता माझी

तेलंगाना

जेईई मेन परीक्षा इंजीनियरिंग-आर्किटेक्चर में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। भारत के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए यह अनिवार्य परीक्षा है। इसके माध्यम से NIT, IIIT, CFTI और अन्य टॉप कॉलेजों में प्रवेश मिलता है।

यदि उम्मीदवारों को जेईई मेन 2025 सेशन 2 रिजल्ट डाउनलोड करने में किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications