Trusted Source Image

BPSC TRE 4 Notification 2026: बीपीएससी टीआरई 4 के तहत लगभग 44,000 टीचर्स की होगी भर्ती, विज्ञापन अगले महीने

Santosh Kumar | February 5, 2026 | 06:23 PM IST | 1 min read

जनता दल यूनाइटेड ने शेयर किए गए पोस्ट में लिखा, "पिछले दो सालों में तीन चरणों में 2,27,000 से अधिक टीचरों की नियुक्ति की जा चुकी है।"

बीपीएससी टीआरई 4 प्रक्रिया के जरिए लगभग 44,000 शिक्षकों की भर्ती होने की उम्मीद है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
बीपीएससी टीआरई 4 प्रक्रिया के जरिए लगभग 44,000 शिक्षकों की भर्ती होने की उम्मीद है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) ने राज्य में टीआरई 4.0 के तहत बड़े पैमाने पर टीचर भर्ती अभियान की तैयारियां तेज कर दी हैं। बीपीएससी टीआरई 4 प्रक्रिया के जरिए लगभग 44,000 शिक्षकों की भर्ती होने की उम्मीद है। बीपीएससी टीआरई 4 नोटिफिकेशन अगले महीने तक जारी किया जाएगा। यह जानकारी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) पार्टी के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर की गई।

बिहार टीआरई 4 अधिसूचना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी की जाएगी। इसमें प्राइमरी (कक्षा 1-5), मिडिल (कक्षा 6-8), सेकेंडरी (कक्षा 9-10) और सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 11-12) स्तर के पद शामिल होंगे।

जेडीयू ने शेयर किए गए पोस्ट में लिखा, "नीतीश सरकार बिहार में क्वालिटी एजुकेशन को मजबूत करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, और पिछले दो सालों में तीन चरणों में 2,27,000 से अधिक टीचरों की नियुक्ति की जा चुकी है।"

Also readCTET Admit Card 2026 (Out) LIVE: सीबीएसई सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 जारी; पीडीएफ डाउनलोड लिंक @ctet.nic.in

BPSC TRE 4 Notification 2026: टीआरई 4 वैकेंसी बढ़ाने की मांग

इस भर्ती अभियान में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। बीपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2026 में टीआरई 4 को शामिल नहीं किया है। बीपीएससी टीआरई 4 वैकेंसी की घोषणा के बाद उम्मीदवार नाखुश हैं।

कैंडिडेट्स ने चेतावनी दी कि वे बीपीएससी टीआरई 4 में 1,20,000 वैकेंसी की मांग को लेकर अपना विरोध जारी रखेंगे। एक यूजर ने लिखा, "सरकार को अपना वादा पूरा करना चाहिए; बिहार के युवाओं को गुमराह किया जा रहा है।"

कैंडिडेट्स सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं। पोस्ट में कहा गया है कि अगर 16 फरवरी से पहले नोटिफिकेशन जारी नहीं होता है, तो विरोध प्रदर्शन और तेज हो जाएंगे। कैंडिडेट्स 1 लाख से अधिक वैकेंसी की मांग पर अड़े हुए हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications