Santosh Kumar | July 25, 2026 | 06:09 PM IST | 1 min read
शिक्षण संस्थान के प्रधान अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से संबंधित वेबसाइट पर लॉगिन कर डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड करेंगे।

नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने साल 2027 की सालाना बोर्ड परीक्षा के लिए 10वीं (मैट्रिकुलेशन) और 12वीं (इंटरमीडिएट) क्लास के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी कर दिए हैं। बिहार बोर्ड ने इस बारे में अपने एक्स हैंडल पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 जुलाई को जारी किए गए इन कार्ड्स को ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने उन छात्रों के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी किए हैं जिन्होंने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है।
बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार के लिए 25 जुलाई से 14 अगस्त तक का समय दिया गया है। बीएसईबी इंटरमीडिएट छात्रों के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड intermediate.biharboardonline.com पर उपलब्ध है।
मैट्रिक छात्रों के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड biharboardonline.org पर अपलोड किए गए हैं। शिक्षण संस्थान के प्रधान अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से संबंधित वेबसाइट पर लॉगिन कर डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड करेंगे।
इसके बाद, वे छात्रों को इसके दो कॉपी अपने हस्ताक्षर और मुहर के साथ देंगे, ताकि छात्र इसमें दी गई सभी जानकारियों की जांच कर सकें। इस बारे में किसी भी जानकारी के लिए, छात्र नोटिस में दिए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
अगर डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में छात्र के नाम, माता-पिता के नाम की शॉर्ट स्पेलिंग (जैसे A, E, K, M आदि), फोटो, जन्म तिथि, जाति, धर्म, राष्ट्रीयता, लिंग, विषय या अन्य जानकारियों में कोई गलती हो, तो उसे ठीक किया जा सकता है।