पिछले वर्ष यूपी बोर्ड ने 10वीं, 12वीं के नतीजे 20 अप्रैल 2024 को घोषित किए थे, लेकिन इस बार बोर्ड की तरफ से इसमें पांच दिन की देरी हुई है।
Saurabh Pandey | April 25, 2025 | 06:45 PM IST
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट दोपहर 12:30 बजे बोर्ड के मुख्यालय प्रयागराज में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया गया।
यूपी बोर्ड रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट साथ-साथ टॉपर्स के नाम की लिस्ट, कुल पास प्रतिशत, जेंडर वाइज परफॉर्मेंस और जिला-वार आंकड़े भी जारी किए हैं।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट देखें
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट देखें
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। जहां छात्र अपने रोल नंबर और स्कूल कोड डालकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं इस वर्ष 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच आयोजित हुई थीं। इन परीक्षाओं में करीब 54 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था।
यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद 19 मार्च से 2 अप्रैल तक 261 मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन का काम पूरा किया गया। इस दौरान नकल रोकने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए गए थे, जिसमें सीसीटीवी निगरानी और एसटीएफ की तैनाती शामिल थी।
इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल 54,94,620 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से कक्षा 10वीं के लिए 29,47,311 और कक्षा 12वीं के लिए 25,47,309 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में करीब 1.25 लाख शिक्षकों को लगाया गया था, जिन्होंने तय समयसीमा के भीतर 3.50 करोड़ से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की।
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट की घोषणा दोपहर 12:30 बजे यूपी बोर्ड के मुख्यालय प्रयागराज में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई। होगी।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश स्तर एवं जनपद स्तर के सभी टॉपर्स का सम्मान किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें - UP Board Result 2025 Toppers: यूपी बोर्ड 10वीं में यश प्रताप सिंह ने हासिल किया पहला स्थान, टॉपर्स लिस्ट जानें
इसे भी पढ़ें - UP Board 12th Topper 2025: यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट जारी, 97.20% अंकों के साथ महक जायसवाल ने टॉप किया
रैंक | छात्र का नाम | जिले का नाम | अंक प्रतिशत |
---|---|---|---|
1 | अनिकेत शर्मा | बागपत | 96.67% |
2 | अभिमन्यु वर्मा | बाराबंकी | 95.83% |
3 | योगेश प्रताप | बाराबंकी | 95.33% |
4 | शोभित कुमार | कानपुर | 94.83% |
4 | गौरव | मुरादाबाद | 94.83% |
4 | शिवानी शर्मा | महमूदाबाद | 94.83% |
5 | अंशिका बघेल | आगरा | 94.67% |
5 | नितेश कुमार | बाराबंकी | 94.67% |
5 | हिमांशी विश्वकर्मा | फतेहपुर | 94.67% |
6 | उज्ज्वल तोमर | बड़ौत | 94.50% |
6 | दीक्षा पांडे | महाराजगंज | 94.50% |
6 | ऋषभ सिंह | बुधनपुर | 94.50% |
6 | निशांत पटेल | फतेहपुर | 94.50% |
7 | अर्पित यादव | इटावा | 94.33% |
7 | काजल | हाथरस | 94.33% |
7 | दीपिका | इटावा | 94.33% |
7 | अर्पित वर्मा | बाराबंकी | 94.33% |
7 | आस्था श्रीवास्तव | डलमऊ | 94.33% |
8 | अंकित अग्निहोत्री | फतेहपुर | 94.17% |
8 | सृष्टि | प्रयागराज | 94.17% |
8 | आकाश रावत | बाराबंकी | 94.17% |
8 | भानवी द्विवेदी | फतेहपुर | 94.17% |
8 | नमन | इलाहाबाद | 94.17% |
9 | शोभित वर्मा | अलीगढ़ | 94% |
9 | अंकुश दुबे | सुल्तानपुर | 94% |
9 | अलीशा अंसारी | मदियाओ | 94% |
9 | रोशन चौरसिया | प्रतापगढ़ | 94% |
9 | आकाश कुशवाह | आगरा | 94% |
9 | गार्गी यादव | प्रयागराज | 94% |
10 | अरशद इकबाल | शाहजहांपुर | 93.83% |
10 | अर्शिमा शेख | कानपुर | 93.83% |
10 | वैशाली शर्मा | रायबरेली | 93.83% |
10 | अलका सिंह | इलाहाबाद | 93.83% |
टॉपर्स का नाम | जिले का नाम | प्राप्त अंक प्रतिशत |
---|---|---|
महक जायसवाल | प्रयागराज | 97.20% |
साक्षी | अमरोहा | 96.80% |
आदर्श यादव | सुल्तानपुर | 96.80% |
शिवानी सिंह | प्रयागराज | 96.50% |
अनुष्का सिंह | कौशाम्बी | 96.50% |
मोहिनी | इटावा | 96.50% |
शिप्रा | प्रयागराज | 96.20% |
प्रगति | कासगंज | 96.00% |
तूबा खान | बरेली | 96.00% |
आंशिका तिवारी | बाराबंकी | 96.00% |
मयंक सिंह | मुरादाबाद | 95.80% |
निशा | अमरोहा | 95.80% |
डिम्पल मौर्या | बरेली | 95.80% |
स्नेहा मिश्रा | इटावा | 95.80% |
दीपिका | इटावा | 95.60% |
अभिषेक मद्धेशिया | महाराजगंज | 95.60% |
दीपांशु कौशिक | हमीरपुर | 95.40% |
मान्या | अमरोहा | 95.40% |
जीविका श्रीवास्तव | कानपुर नगर | 95.20% |
अनुराधा राजपूत | कन्नौज | 95.20% |
मृदुल | सीतापुर | 95.00% |
शगुन यादव | अम्बेडकर नगर | 95.00% |
विद्यार्थियों!
विफलता निराशा का आधार नहीं होना चाहिए, यह आत्म-मूल्यांकन का एक अवसर देती है। निराश न हों, फिर से प्रयास करें।
सफलता आपकी राह देख रही है...
यूपी बोर्ड 10वीं में कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में 11,49,984 छात्र तथा 11,44,138 छात्राएं हैं। छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.66 तथा छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.87 है। कुल परीक्षार्थियों में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत छात्रों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 7.21 फीसदी अधिक है। संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण प्रतिशत 21.29 अधिक है।
यूपी बोर्ड 12वीं में लड़कियों ने लड़कों पछाड़ दिया है। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले बेहतर है। लड़कियों का रिजल्ट 86.37 प्रतिशत तो लड़कों का रिजल्ट 76.60 प्रतिशत है।
हाईस्कूल के समस्त परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.11 है। परीक्षा में 2536104 संस्थागत, 9711 व्यक्तिगत कुल 2545815 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। सम्मिलित परीक्षार्थियों में 1327024 छात्र तथा 1218791 छात्राएं हैं।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों ही कक्षाओं में जेल के परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत बेहतर रहा। 10वीं में जेल में निरुद्ध बंदी 94 परीक्षार्थियों में से 91 उत्तीर्ण हुए, इनका पास प्रतिशत 96.81 रहा। वहीं 12वीं में जेल में निरुद्ध बंदी 105 परीक्षार्थियों में से 91 उत्तीर्ण हुए, इनका पास प्रतिशत 86.67 रहा है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई!
आप सभी ने अपने अथक परिश्रम, अनुशासन और दृढ निश्चय से यह सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि आपके अभिभावक एवं गुरुजनों को गौरवान्वित करने वाली है।
आप सभी को उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं!
यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में यश प्रताप सिंह ने 97.83 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। यश प्रताप सिंह रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज, उमरी (जालौन) के छात्र हैं।
यूपी बोर्ड 12वीं में 97.20% अंकों के साथ महक जायसवाल ने टॉप किया है। महक जायसवाल, बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई की छात्रा हैं।
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट यानी 12वीं में 81.5 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है। बस कुछ ही क्षणों में रिजल्ट की घोषणा होगी।
यूपी बोर्ड रिजल्ट बस कुछ ही देर में जारी होने वाला है। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम शुरू कर दिया है।
यूपी बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि- सुबह की यह घड़ी सिर्फ एक परिणाम नहीं, एक नई यात्रा की शुरुआत है। सभी छात्र-छात्राओं को ढेरों शुभकामनाएं, आपका आत्मविश्वास ही आपकी असली जीत है। शिक्षा के इस महापर्व में सबका स्वागत है।
शिक्षा में उत्तर प्रदेश सबसे आगे! जब देश के अन्य बोर्ड परिणामों की तैयारी कर रहे हैं, UPMSP ने 54 लाख छात्रों की परीक्षा सिर्फ 17 दिनों में करवाई और 15 दिनों में मूल्यांकन पूरा कर आज परिणाम घोषित कर रहा है। यह गति, पारदर्शिता और समर्पण का प्रमाण है।
यूपी बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। हालांकि वर्ष 2025 के इनाम की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पिछले सालों की तरह ही इस बार भी टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा।
इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल 54,94,620 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से कक्षा 10वीं के लिए 29,47,311 और कक्षा 12वीं के लिए 25,47,309 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में करीब 1.25 लाख शिक्षकों को लगाया गया था, जिन्होंने तय समयसीमा के भीतर 3.50 करोड़ से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की।
इस वर्ष, 25.56 लाख छात्रों ने यूपी बोर्ड कक्षा 10 हाई स्कूल की परीक्षा दी और 25.77 लाख छात्र कक्षा 12 इंटरमीडिएट की परीक्षा में उपस्थित हुए थे, जिनका रिजल्ट आज दोपहर साढ़े 12 बजे जारी किया जाएगा।
यूपी बोर्ड आज दोपहर 12:30 बजे 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। नतीजों की घोषणा प्रयागराज स्थित यूपीएमएसपी मुख्यालय से की जाएगी। नतीजे ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रदेशभर में 8,140 केंद्रों पर आयोजित की गई। कॉपियों का मूल्यांकन 19 मार्च से दो अप्रैल तक चला। 15 दिनों में तीन करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन किया गया।
यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद 19 मार्च से 2 अप्रैल तक 261 मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन का काम पूरा किया गया। इस दौरान नकल रोकने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए गए थे, जिसमें सीसीटीवी निगरानी और एसटीएफ की तैनाती शामिल थी
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं इस वर्ष 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच आयोजित हुई थीं। इन परीक्षाओं में करीब 54 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था।
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर चेक किया जा सकेगा, जहां छात्र अपने रोल नंबर और स्कूल कोड डालकर अपना परिणाम देख सकेंगे।
यूपी बोर्ड रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट साथ-साथ टॉपर्स के नाम की लिस्ट, कुल पास प्रतिशत, जेंडर वाइज परफॉर्मेंस और जिला-वार आंकड़े भी जारी किए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट की डेट घोषित कर दी है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट की घोषणा दोपहर 12:30 बजे बोर्ड के मुख्यालय प्रयागराज में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी।