RAS Mains 2024 Exam City Slip: आरपीएससी आरएएस मेंस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
आरएएस 2024 मेन्स में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
Santosh Kumar | June 11, 2025 | 10:30 AM IST
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी (आरएएस) मुख्य परीक्षा 2024 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। आयोग ने यह जानकारी आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in के जरिए साझा की है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी इस पोर्टल पर लॉग इन करके अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। इसके बाद वे अपने परीक्षा शहर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा शहर की स्लिप में उस शहर का उल्लेख होता है जहां परीक्षा देनी है।
आरपीएससी आरएएस मेन्स सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है, बल्कि परीक्षा केंद्र के शहर को दर्शाने वाला एक दस्तावेज है। उम्मीदवारों को बाद में आरपीएससी द्वारा अलग से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
RAS Mains 2024 Exam City Slip: एग्जाम और एडमिट कार्ड डेट
आरपीएससी आरएएस मेंस 2024 परीक्षा 17 और 18 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। आयोग ने आधिकारिक नोटिस में उल्लेख किया है कि उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए हॉल टिकट ले जाना अनिवार्य है।
आरएएस 2024 मेन्स एडमिट कार्ड 14 जून, 2025 को जारी किया जाएगा। आरएएस 2024 मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
RAS Mains 2024 City Intimation Slip: आरएएस एग्जाम टाइमिंग
सभी उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट आदि लाना होगा। साथ ही, आरपीएससी द्वारा जारी आरएएस 2024 एडमिट कार्ड की एक प्रिंट कॉपी भी आवश्यक है।
बिना वैध पहचान पत्र और एडमिट कार्ड के किसी को भी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले पहुंचना होगा। परीक्षा में नकल करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आरपीएससी आरएएस मुख्य परीक्षा 2024 दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। आयोग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET UG 2025: उत्तर प्रदेश के टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज कौन से हैं? पात्रता, फीस और रैंक जानें
- NEET UG 2025 Counselling: एम्स दिल्ली के लिए नीट में कितने मार्क्स चाहिए? जानें संभावित कैटेगरी वाइज कटऑफ
- Parakh Rashtriya Sarvekshan: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा- स्कूली शिक्षा की स्थिति चिंताजनक, मोदी सरकार उदासीन
- Bihar Govt Jobs: 35% आरक्षण अब सिर्फ बिहार की स्थायी निवासी महिलाओं के लिए, बीपीएससी ने जारी की अधिसूचना
- NEET UG 2025: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कितनी सीटें? पिछले साल हुई बढ़ोतरी, जानें राज्यवार डिटेल
- Israel-Iran Conflict: सुरक्षा कारणों से तेहरान से भारतीय छात्रों को निकाला गया, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
- UP Police Joining Letter: यूपी पुलिस में एक साथ भर्ती हुए सेवानिवृत्त फौजी और उनके बेटे को मिला नियुक्त पत्र
- Teachers Protest: यूपी में 7 साल से नहीं आई कोई शिक्षक भर्ती, बेरोजगारों ने आयोग दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन
- NEET UG 2025: नीट यूजी आंसर की जल्द; सरकारी मेडिकल कॉलेज के लिए कितने मार्क्स चाहिए? जानें एम्स कटऑफ
- JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड पास करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए? जानें कैटेगरी वाइज कटऑफ अंक