RPSC Recruitment 2025: आरपीएससी एग्रीकल्चर स्कूल लेक्चरर के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, भरे जाएंगे 500 पद
Abhay Pratap Singh | October 1, 2025 | 05:36 PM IST | 2 mins read
राजस्थान कृषि स्कूल लेक्चरर भर्ती 2025 के तहत अभ्यर्थियों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा विज्ञापन संख्या 09/2025-26 के अंतर्गत प्राध्यापक कृषि (स्कूल शिक्षा) - 2025 के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो 3 अक्टूबर को बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आरपीएससी एग्रीकल्चर स्कूल लेक्चरर भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान कृषि स्कूल लेक्चरर 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर से शुरू है। आवेदन की आयु 1 जनवरी, 2026 तक 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 500 स्कूल लेक्चरर (कृषि) के पदों को भरा जाएगा।
पात्रता मानदंड के अनुसार, आवेदक के पास यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त कृषि/ बागवानी में चार वर्षीय स्नातक डिग्री और संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री तथा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड हो। साथ ही, देवनागरी लिपि में हिंदी लिखने का ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
आरपीएससी स्कूल लेक्चरर एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सामान्य (अनारक्षित)/ पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर/ अति पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर के अभ्यर्थी को 600 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी/ एसटी/ बीसी-नॉन क्रीमीलेयर/ ईबीसी-नॉन क्रीमीलेयर/ ईडब्ल्यूएस/ सहरिया आदिम जाति/ दिव्यांग के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 400 रुपए है।
राजस्थान कृषि स्कूल लेक्चरर भर्ती 2025 के तहत अभ्यर्थियों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स लेवल L-12 (ग्रेड पे 4800/-) के तहत वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
RPSC Agriculture Teacher Vacancy 2025: आवेदन प्रक्रिया
राजस्थान कृषि लेक्चरर भर्ती के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:
- आरपीएससी की वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, स्कूल लेक्चरर पंजीकरण 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- दिल्ली का भलस्वा स्लम: आधार कार्ड और गंदगी से गुम हुई शिक्षा
- Nobel Prize in Economics 2025: जोएल मोकिर, फिलिप एगियन और पीटर हॉविट को मिलेगा अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार
- भारत में 33 लाख से अधिक छात्र एकल-शिक्षक स्कूलों पर निर्भर, उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक नामांकन
- Nobel Peace Prize 2025: वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार, 10 दिसंबर को समारोह
- Nobel Prize in Chemistry 2025: सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन, उमर एम याघी को मिलेगा केमिस्ट्री का नोबेल प्राइज
- Nobel Prize in Physics 2025: जॉन क्लार्क, माइकल एच डेवोरेट और जॉन एम मार्टिनिस को मिला भौतिकी का नोबेल प्राइज
- CAT 2025: कैट परीक्षा 30 नवंबर को 3 पाली में; 2 महीने में कैसे करें तैयारी? जानें एग्जाम पैटर्न, चयन प्रक्रिया
- UP News: यूपी में वजीफा से वंचित 5 लाख से अधिक छात्रों को दिवाली से पहले मिलेगी छात्रवृत्ति, सीएम योगी ने कहा
- NIRF Ranking 2025: यूनिवर्सिटी श्रेणी में डीयू 5वें स्थान पर, टॉप 20 में दिल्ली विश्वविद्यालय के 10 कॉलेज
- NIRF MBA Ranking 2025: आईआईएम अहमदाबाद शीर्ष पर बरकरार, आईआईएम लखनऊ की टॉप 5 में वापसी, देखें लिस्ट